सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   See what the weather is like in your area.

देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल

अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम Published by: आदर्श Updated Thu, 04 Dec 2025 06:00 AM IST
See what the weather is like in your area.
दिल्ली में सर्दी का असर लगातार तेज होता जा रहा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का सीधा प्रभाव राजधानी के मौसम पर दिखाई दे रहा है। आने वाले दिनों में पारा 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे ठिठुरन और बढ़ेगी। मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि 5 दिसंबर को आसमान साफ रहेगा, लेकिन ठंडी हवाएं पूरे दिन रफ्तार बनाए रखेंगी। अनुमान है कि अधिकतम तापमान करीब 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

बुधवार की सुबह जैसे ही शहर नींद से जागा, हवा में ठंडक साफ महसूस हुई। धूप जरूर खिली, लेकिन इसकी गर्माहट हल्की ही रही। दिन चढ़ने के साथ मौसम में मामूली नरमी आई, पर सर्द हवाओं ने लोगों को गर्म कपड़ों में रहने पर मजबूर किए रखा। अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 1.6 डिग्री कम था। वहीं, न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य औसत से 3.1 डिग्री अधिक रहा।

दिल्ली का आद्र्रता स्तर भी दिन भर उतार-चढ़ाव में रहा। सुबह के समय अधिकतम आर्द्रता 100 प्रतिशत मापी गई, जबकि दिन में यह घटकर 46 प्रतिशत तक पहुंच गई। कई इलाकों में सुबह कोहरे जैसा अहसास भी हुआ, हालांकि दृश्यता पर असर नहीं पड़ा।

राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में तापमान में हल्का-फुल्का अंतर देखने को मिला। लोधी रोड सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा रिज क्षेत्र में भी तापमान 7.2 डिग्री तक पहुंचा। पालम में 8.1 डिग्री, जबकि आया नगर में न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की गतिविधियां फिलहाल कम हैं, लेकिन पहाड़ी राज्यों में चल रही बर्फबारी के कारण उत्तर-पश्चिम भारत में ठंड और बढ़ेगी। इस कारण आने वाले दिनों में रात के तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि डिसेंबर का पहला सप्ताह ही राजधानी में सर्दियों का वास्तविक अहसास करा रहा है, और ठंड का प्रकोप आगे और बढ़ने की संभावना है।

उधर, दिल्लीवासी भी कड़ाके की सर्दी से निपटने की तैयारियों में जुट गए हैं। बाजारों में स्वेटर, जैकेट, मफलर और ग्लव्स की मांग बढ़ गई है। वहीं, चाय और कॉफी की दुकानों पर सुबह-शाम भीड़ बढ़ने लगी है। स्कूलों ने भी बच्चों को अतिरिक्त गर्म कपड़े पहनकर आने की सलाह दी है।

कुल मिलाकर, सर्दी इस बार जल्द दस्तक दे चुकी है और मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में इसका असर और तेज हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Bihar News: नेतृत्व परिवर्तन पर ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय का बयान, BJP पर उठाए सवाल

03 Dec 2025

MP: खाद लेने आई छात्रा को नायब तहसीलदार ने जड़ दिया थप्पड़, वीडियो आया सामने, कलेक्टर ने मांगा जवाब

03 Dec 2025

'AI से दुनिया में बढ़ सकती है असमानता', UN की रिपोर्ट में क्या किया गया दावा? | Amar Ujala

03 Dec 2025

Government Schemes: जानें क्या है ये पीएम विश्वकर्मा योजना, किन-किन लोगों को मिल सकता है लाभ?

03 Dec 2025

Udaipur News: बीस मिनट तक लोहे के सरिये से एटीएम खोलने का प्रयास करता रहा बदमाश, देखें वीडियो

03 Dec 2025
विज्ञापन

Sanchar Saathi App Controversy: संचार साथी एप पर सरकार का बड़ा फैसला, विपक्ष पर भड़के ज्योतिरादित्य सिंधिया

03 Dec 2025

Delhi MCD By Election Result: दिल्ली एमसीडी उपचुनाव के नतीजों से गदगद हुए अरविंद केजरीवाल, कह दी ये बड़ी बात

03 Dec 2025
विज्ञापन

Sanchar Saathi App: लोकसभा में ज्योतिरादित्य सिंधिया से दीपेंद्र हुड्डा की बहस

03 Dec 2025

CM Yogi Action: यूपी में सीएम का बड़ा एक्शन, रोहिंग्या घुसपैठियों को खदेड़ने का आदेश

03 Dec 2025

Karnataka Congress Crisis: केसी वेणुगोपाल के सामने लगे डीके शिवकुमार के नारे, भड़के सिद्धारमैया के समर्थक

03 Dec 2025

Rupee is Hits All Time Low: 90 के पार पहुंचा '$', क्यों गिरा रुपया? | Rupee vs Dollar

03 Dec 2025

Parliament Winter Session: जब Loksabha में लगे 'अस्सलाम वालेकुम’ के नारे, भड़के Om Birla | Sansad

03 Dec 2025

Delhi MCD By Election Result: मुस्लिम बहुल सीट पर इस पार्टी ने मारी बाजी, भाजपा-आप चित

03 Dec 2025

Sanchar Saathi App: विवाद नहीं रोक पाया संचार साथी की रफ्तार, APP ने बनाया रिकॉर्ड | Amar Ujala

03 Dec 2025

UP के Bareilly में फिर गरजा बुलडोजर, पुलिस देख चीख-चीख कर रोईं महिलाएं | Bulldozer Action | CM Yogi

03 Dec 2025

Jharkhand Political Crisis: CM हेमंत सोरेन बदल देंगे पाला, NDA के साथ जाने की अटकलें तेज।

03 Dec 2025

Chandigarh Gang War: Lawrence के करीबी पैरी की हत्या से US, Canada तक मची खलबली! | Inderpreet Parry

03 Dec 2025

Delhi MCD Bypoll Result: BJP और AAP को तगड़ा झटका! कांग्रेस ने पलटी बाजी

03 Dec 2025

Putin India Visit: पॉटी सूटकेस, न्यूक्लियर बटन! पुतिन के लिए दिल्ली बना अभेद्य किला

03 Dec 2025

Delhi University के दो Colleges को मिली Bomb Blast की धमकी | Delhi Bomb Threat | Ramjas | Deshbandhu

03 Dec 2025

Delhi MCD Election Results: 12 सीटों में 7 सीटों पर BJP को मिली जीत, AAP 3 सीटों पर सिमटी।

03 Dec 2025

Turmoil Erupts in BHU: BHU कैंपस में बवाल के बीच पत्थरबाजी, कौन जिम्मेदार?। Varanasi | UP

03 Dec 2025

Putin Visits India: कल आ रहे पुतिन की सुरक्षा के लिए भारत ने भी बनाया ब्लू प्रिंट,कैसी होगी सुरक्षा?

03 Dec 2025

Maulana Mehmood Madani Speech: जिहाद पर फिर बोले मदनी, अब बोले स्कूलों में पढ़ाई जाए जिहाद।

03 Dec 2025

Rajnath Singh on Nehru: रक्षा मंत्री ने कहा बाबरी मस्जिद बनवाना चाहते थे नेहरू, पटेल ने रोका।

03 Dec 2025

देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल

03 Dec 2025

देखिए क्या कहती है आपकी राशि

03 Dec 2025

यूरोपीय देशों ने पुतिन के खिलाफ लिखा लेख, भारत ने दिया जवाब

03 Dec 2025

बीएचयू कैंपस में देर रात छात्रों–सुरक्षाकर्मियों के बीच भिड़ंत, कई घायल

03 Dec 2025

ओवैसी ने क्यों किया भारतीयों की प्राइवेसी खतरे में होने का दावा?

03 Dec 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed