Hindi News
›
Video
›
India News
›
Sonam Wangchuk Hunger Strike: Sonam Wangchuk receives support from Anna Hazare; Hazare says the government sh
{"_id":"6a5c4bc13af644f16106f646","slug":"sonam-wangchuk-hunger-strike-sonam-wangchuk-receives-support-from-anna-hazare-hazare-says-the-government-sh-2026-07-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sonam Wangchuk Hunger Strike: सोनम वांगचुक को मिला अन्ना हजारे का समर्थन, बोले- सरकार सीमाओं की परीक्षा न ले","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sonam Wangchuk Hunger Strike: सोनम वांगचुक को मिला अन्ना हजारे का समर्थन, बोले- सरकार सीमाओं की परीक्षा न ले
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: लोकेंद्र त्यागी Updated Sun, 19 Jul 2026 09:30 AM IST
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को अब सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का भी समर्थन मिला है। अन्ना ने कहा कि सरकार को उनकी सीमाओं की परीक्षा नहीं लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार चाहे उनकी मांगों पर हां कहे या ना, लेकिन बातचीत करने में कोई बुराई नहीं है। इस बीच वांगचुक ने ड्रिप और मुंह से किसी भी तरह का तरल पदार्थ लेने से इनकार कर दिया है। हालांकि डॉक्टरों के अनुसार उनका ब्लड प्रेशर, ऑक्सीजन लेवल और नाड़ी की रफ्तार सामान्य है तथा वह पूरी तरह होश में हैं और बातचीत भी कर रहे हैं।
दूसरी ओर, सोनम वांगचुक की पत्नी ने साफ किया है कि 20 जुलाई को संसद घेरने का कार्यक्रम तय योजना के अनुसार ही होगा और जंतर-मंतर से हटाए जाने के बावजूद इसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इसे देखते हुए जंतर-मंतर, संसद भवन और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है तथा प्रशासन लोगों की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।