सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   TMC Political Crisis: Why did Abhishek Banerjee and Mamata Banerjee go to Delhi? Ritabrata Banerjee

TMC Political Crisis: अभिषेक बनर्जी-ममता बनर्जी क्यों पहुंचे दिल्ली? Ritabrata Banerjee

अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम Published by: Adarsh Jha Updated Sun, 07 Jun 2026 08:31 PM IST
TMC Political Crisis: Why did Abhishek Banerjee and Mamata Banerjee go to Delhi? Ritabrata Banerjee
विपक्षी INDIA गठबंधन की अहम बैठक से एक दिन पहले तृणमूल कांग्रेस के भीतर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी रविवार को दिल्ली पहुंच गईं, जबकि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी एक दिन पहले ही राष्ट्रीय राजधानी पहुंच चुके थे। ऐसे समय में ममता का दिल्ली दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जब पार्टी के भीतर असंतोष और संभावित बगावत की चर्चाएं लगातार जोर पकड़ रही हैं।

ममता बनर्जी के साथ राज्यसभा सांसद डोला सेन और वरिष्ठ लोकसभा सांसद कल्याण बनर्जी भी दिल्ली पहुंचे हैं। सूत्रों के मुताबिक, INDIA गठबंधन की बैठक से पहले तृणमूल कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व पार्टी के भीतर पैदा हुए हालात का आकलन करने और संगठन को एकजुट रखने की रणनीति पर चर्चा करेगा। पार्टी को आशंका है कि विधानसभा में सामने आई बगावत जैसी स्थिति संसदीय दल तक भी पहुंच सकती है।

दरअसल, पिछले सप्ताह पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम तब सामने आया, जब तृणमूल कांग्रेस के 80 में से 58 विधायक पार्टी के आधिकारिक विधायी दल से अलग हो गए। निष्कासित विधायक ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले इस समूह को विधानसभा में प्रमुख विपक्षी दल के रूप में मान्यता भी मिल गई। इसे ममता बनर्जी के राजनीतिक करियर के सबसे बड़े झटकों में से एक माना जा रहा है।

अब इसी घटनाक्रम की आंच संसद तक पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। राजनीतिक सूत्रों का दावा है कि लोकसभा और राज्यसभा में भी कुछ सांसदों को अपने पक्ष में करने की कोशिशें जारी हैं। इसी वजह से दिल्ली में ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी की मौजूदगी को बेहद अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि दोनों नेता सांसदों के साथ अलग-अलग दौर की बैठकें कर सकते हैं और पार्टी में एकजुटता बनाए रखने का संदेश देंगे।

बागी विधायक और नए विधायी दल के उपनेता संदीपन साहा ने दावा किया है कि विधानसभा के बाद अब संसदीय दल में भी असंतोष बढ़ रहा है। उनका कहना है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा जैसा घटनाक्रम नई दिल्ली में भी देखने को मिल सकता है। विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद कई नेताओं ने खुलकर अभिषेक बनर्जी की कार्यशैली और नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं, जिससे अंदरूनी मतभेद और गहरे होते दिखाई दे रहे हैं।

संसदीय गणित की बात करें तो बसीरहाट से सांसद हाजी नुरुल इस्लाम के निधन के बाद लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के सांसदों की संख्या घटकर 28 रह गई है। दल-बदल विरोधी कानून के तहत किसी अलग संसदीय समूह को मान्यता प्राप्त करने के लिए कम से कम दो-तिहाई सांसदों का समर्थन आवश्यक होता है। मौजूदा स्थिति में यह आंकड़ा 19 सांसदों का बनता है। वहीं राज्यसभा में पार्टी के 13 सांसद हैं। ऐसे में किसी भी संभावित टूट की चर्चा राजनीतिक गलियारों में खास महत्व रखती है।

इस बीच ममता बनर्जी ने रविवार को कोलकाता नगर निगम यानी केएमसी के तृणमूल पार्षदों के साथ प्रस्तावित अहम बैठक भी रद्द कर दी। यह बैठक कोलकाता के तृणमूल भवन में आयोजित होने वाली थी और पार्षदों को पहले ही इसमें शामिल होने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि बैठक रद्द करने के पीछे की वजह आधिकारिक तौर पर नहीं बताई गई है।

केएमसी की बैठक रद्द होने को भी मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल, पश्चिम बंगाल के पूर्व नगर विकास मंत्री और कोलकाता के पूर्व मेयर फिरहाद हकीम के इस्तीफे के बाद राजनीतिक समीकरण तेजी से बदले हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली नई राज्य सरकार ने केएमसी अधिकारियों को नोटिस जारी कर यह बताने को कहा है कि मेयर के इस्तीफे के बाद तृणमूल कांग्रेस के नियंत्रण वाले नगर निगम बोर्ड को क्यों न भंग कर दिया जाए।

ऐसे में INDIA गठबंधन की बैठक से पहले तृणमूल कांग्रेस दोहरी चुनौती का सामना करती दिखाई दे रही है। एक तरफ पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी राजनीति में अपनी भूमिका मजबूत रखनी है, तो दूसरी तरफ संगठन के भीतर बढ़ते असंतोष और संभावित बगावत को भी संभालना है। अब सबकी निगाहें दिल्ली में होने वाली बैठकों और ममता बनर्जी की अगली राजनीतिक रणनीति पर टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

जाते-जाते धर्मेंद्र प्रधान को दी खुली चेतावनी दे गए अभिजीत दीपके! | CJP Protest | Cockroach Janta Party

07 Jun 2026

LPG Cylinder Price Hike: कंपनियों के मुनाफे के बावजूद गैस के दाम क्यों बढ़े? कांग्रेस के सवाल पर सरकार का जवाब

07 Jun 2026

कैप्टन अमरिंदर सिंह कब करेंगे कांग्रेस में वापसी? | Rahul Gandhi | Punjab Congress | Amit Shah

07 Jun 2026

Cockroach Janta Party Protest: Abhijeet Dipke ने कहा-बहुत डरी हुई थीं उनकी मां-बहन | Jantar Mantar

07 Jun 2026

फायरिंग विवाद में घिरे खान सर, कोचिंग सील होने का भी खतरा!

07 Jun 2026
विज्ञापन

Mamata Banerjee vs Yusuf Pathan: बहरामपुर सीट खाली करने के दावों पर यूसुफ पठान का आया जवाब!

07 Jun 2026

Weather Forecast 07 June 2026: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

07 Jun 2026
विज्ञापन

Rabri Devi Security Row: बिहार में सुरक्षा लौटाने पर सियासी जंग,राबड़ी आवास पर कार्यकर्ताओं ने संभाला मोर्चा

07 Jun 2026

LPG Cylinder Price Hike: महंगाई का एक और झटका घरेलू सिलिंडर के बढ़े दाम , नई दरें 7 जून से लागू होंगी

07 Jun 2026

Bihar Latest News: पटना में कॉकरोच जनता पार्टी का जोरदार प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

06 Jun 2026

Sadhvi Bhagawati Saraswati: एक बैग लेकर भारत आईं, फिर बन गईं साध्वी, कैसे मिली आध्यात्मिक शांति?

06 Jun 2026

Giral Mines Factory Protest : रविंद्र भाटी ने की धरना समाप्ति की घोषणा, 24 मांगों पर बनी सहमति

06 Jun 2026

Jaipur News: भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री के जयपुर आगमन से कार्यकर्ताओं में उत्साह

06 Jun 2026

ममता के16 सांसदों के फोन बंद, सीएम शुभेंदु ने दिल्ली में जमाया डेरा

06 Jun 2026

पीएम मोदी और EAC की अहम बैठक, 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' पर फोकस

06 Jun 2026

Cockroach Janta Party Protest: कॉकरोच जनता पार्टी! कौन? क्यों? किसके दम पर?

06 Jun 2026

Karnataka News : सीएम बनते ही डीके शिवकुमार ने कर्मचारियों के लिए जारी कर दिया नया फरमान

06 Jun 2026

BJP Leaders Resignation : अन्नामलाई की राह पर चले ये नेता, तमिलनाडु भाजपा में लग गई इस्तीफों की झड़ी

06 Jun 2026

Cockroach Janta Party Protest: हैशटैग से पार्टी!सिस्टम से टक्कर?, जंतर-मंतर पर बवाल कौन है पीछे?

06 Jun 2026

Khan Sir Coaching Controversy: Prashant Kishor ने खान सर कोचिंग विवाद पर कही बड़ी बात |Patna Police

06 Jun 2026

DK Shivakumar on Ramalinga Reddy Resignation: Party में सब कुछ ठीक, शिवकुमार का बड़ा बयान | Congress

06 Jun 2026

Cockroach Janta Party Protest: जिसके कहने पर सड़क पर उतरे लोग, वो अभिजित दिपके कितने पढ़े-लिखे हैं?

06 Jun 2026

Cockroach Janta Party Protest : दिल्ली पहुंचते ही समर्थकों से अभिजीत दीपके ने कही बड़ी बात | Delhi Protest

06 Jun 2026

Natural Gas Discovery in Andaman: अंडमान के पास मिला प्राकृतिक गैस का भंडार, हरदीप पुरी ने बताया

06 Jun 2026

TMC Political Crisis: ममता बनर्जी की बैठक में नहीं पहुंचे सांसद,टीएमसी के होंगे दो हिस्से ?

06 Jun 2026

Himachal Pradesh Earthquake: हिमाचल के शिमला सहित इन जिलों में आया भूकंप। Earthquake in Himachal

05 Jun 2026

Jaipur: बेनीवाल के लीगल नोटिस संबंधी सवाल पर भड़के मदन राठौड़

05 Jun 2026

RBI Growth Rate: RBI ने घटाया वृद्धि दर का अनुमान और बढ़ी महंगाई की चिंता

05 Jun 2026

Gurdeep Sappal Exclusive: Rahul Gandhi के नेतृत्व में Congress का नया रोडमैप सप्पल ने बताया पूरा गणित

05 Jun 2026

Raisen-Bhopal Accident: रायसेन-भोपाल मार्ग पर मची चीख-पुकार,दो बसों की भीषण टक्कर |

05 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed