सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   US Attacks Venezuela: Why did America capture Maduro and his wife?

US Attacks Venezuela: मादुरो और उनकी पत्नी को क्यों पकड़कर ले गया अमेरिका?

अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम Published by: आदर्श Updated Sat, 03 Jan 2026 09:17 PM IST
US Attacks Venezuela: Why did America capture Maduro and his wife?
अमेरिका और वेनेजुएला के बीच क्या अब खुली जंग की शुरुआत हो चुकी है? क्या वाकई अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर देश से बाहर भिजवा दिया है? कैरिबियाई सागर में धमाकों, नीची उड़ान भरते विमानों और राष्ट्रीय आपातकाल के बीच आखिर क्या हुआ था उस रात? और अगर यह सब सच है, तो लैटिन अमेरिका की राजनीति, तेल बाजार और वैश्विक शक्ति संतुलन पर इसका क्या असर पड़ेगा? इन तमाम सवालों के जवाब तलाशेंगे इस रिपोर्ट में।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ऐसा दावा किया है, जिसने पूरी दुनिया में हलचल मचा दी है। ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ने वेनेजुएला और उसके राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ “बड़े पैमाने पर कार्रवाई” को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। इस कार्रवाई में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ लिया गया है और उन्हें देश से बाहर ले जाया गया है। ट्रंप के मुताबिक, यह अभियान अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के सहयोग से किया गया है और इस पूरे ऑपरेशन से जुड़ी विस्तृत जानकारी जल्द साझा की जाएगी।

डोनाल्ड ट्रंप ने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर साझा की। उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले को लेकर आज सुबह 11 बजे (स्थानीय समय) फ्लोरिडा के मार-ए-लागो में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी, जहां इस कार्रवाई से जुड़े और तथ्य सामने रखे जाएंगे।

ट्रंप के इस दावे से पहले वेनेजुएला की राजधानी कराकास में शनिवार तड़के अचानक दहशत का माहौल बन गया था। समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार रात करीब दो बजे शहर के कई इलाकों में कम से कम सात जोरदार धमाके सुने गए। लोगों ने आसमान में नीची उड़ान भरते विमानों की आवाजें भी सुनीं।

धमाकों की आवाज सुनते ही कई इलाकों में लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। कुछ जगहों पर लोग सड़कों पर जमा होकर आसमान की ओर देखते नजर आए। इसी बीच यह भी खबर आई कि राष्ट्रपति मादुरो ने देश में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर दी है। हालांकि उस वक्त धमाकों की वजह और स्रोत को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी थी। अब ट्रंप के दावे के बाद उन घटनाओं को इसी कथित अमेरिकी कार्रवाई से जोड़कर देखा जा रहा है।

अमेरिका और वेनेजुएला के बीच विवाद कोई नया नहीं है। बीते कुछ वर्षों में यह टकराव बेहद आक्रामक रूप ले चुका है। सितंबर 2025 से ट्रंप प्रशासन ने वेनेजुएला पर दबाव बढ़ाना शुरू किया। अमेरिका ने प्रतिबंधों के साथ-साथ वेनेजुएला की नावों को निशाना बनाना शुरू किया। अमेरिकी बलों ने कैरिबियाई सागर और पूर्वी प्रशांत क्षेत्र में वेनेजुएला की दो दर्जन से ज्यादा नावों पर हमले किए। इन हमलों में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबरें सामने आईं।

अमेरिका का दावा रहा कि इन नावों के जरिए मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही थी, जबकि वेनेजुएला ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया और कहा कि अमेरिका के पास कोई ठोस सबूत नहीं हैं। इस मुद्दे को वेनेजुएला ने संयुक्त राष्ट्र तक में उठाया, लेकिन अमेरिका ने अब तक सार्वजनिक रूप से कोई प्रमाण पेश नहीं किया।

अक्तूबर में पेंटागन ने अमेरिकी नौसेना के सबसे आधुनिक और खतरनाक युद्धपोतों में से एक यूएसएस गेराल्ड आर. फोर्ड को कैरिबियाई सागर में तैनात कर दिया। इसके साथ ही वेनेजुएला के आसपास करीब 5,000 अमेरिकी सैनिकों की तैनाती की गई, जबकि दक्षिण अमेरिका में कुल 15,000 अमेरिकी बल मौजूद बताए गए। इसे क्षेत्र में वर्षों की सबसे बड़ी अमेरिकी सैन्य तैनाती माना गया।

अमेरिका ने वेनेजुएला के तेल पर लगे प्रतिबंधों के तहत उसके तेल टैंकरों की जब्ती भी तेज कर दी। ट्रंप प्रशासन ने हाल ही में वेनेजुएला की नौसैन्य घेरेबंदी की भी पुष्टि की थी। खुद ट्रंप यह कह चुके हैं कि उन्होंने सीआईए को वेनेजुएला के खिलाफ खुफिया कार्रवाई की मंजूरी दी है और अमेरिकी हमले समुद्र से आगे बढ़कर वेनेजुएला के अंदर तक जा सकते हैं।

अब ट्रंप का यह ताजा दावा कि मादुरो को गिरफ्तार कर देश से बाहर ले जाया गया है अगर आधिकारिक तौर पर पुष्टि हो जाता है, तो यह लैटिन अमेरिका की राजनीति में भूचाल ला सकता है और अमेरिका–वेनेजुएला संबंधों को निर्णायक मोड़ पर पहुंचा सकता है। दुनिया की नजरें अब मार-ए-लागो में होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Chhattisgarh Naxal Encounter: मारे गए 14 खूंखार नक्सली, कुख्यात कमांडर मंगडु भी ढेर

03 Jan 2026

Raihan Vadra Aviva Baig Engagement Photo: Priyanka के बेटे रेहान की सगाई की पहली तस्वीर आई सामने

03 Jan 2026

Bulandshahr Encounter: 6 साल की बच्ची से रेप आरोपियों का एनकाउंटर! यूपी पुलिस ने...

03 Jan 2026

Dharamshala Pallavi Ragging Video: पल्लवी की रैगिंग से कैसे गई जान? पूरा सच पिता ने बताया

03 Jan 2026

Maharashtra BMC Polls: मतदान से पहले ही महायुति ने कैसे मारी बाजी ? विपक्ष हैरान !

03 Jan 2026
विज्ञापन

BMC Election 2026: BMC चुनाव पर अठावले ने खेला बड़ा दांव, मेयर पद पर कर दी ये बड़ी मांग!

03 Jan 2026

Weather Forecast 03 January : देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

03 Jan 2026
विज्ञापन

Adhir Ranjan Chowdhury ON BJP: 'वोट चोरी' के मुद्दे पर भाजपा पर भड़के कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी

03 Jan 2026

Prayagraj Magh Mela 2026: प्रयागराज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ भव्य मेले का हुआ शुभारंभ

03 Jan 2026

Rahul Gandhi Defamation case: वीर सावरकर अपमान मामले पर बढ़ी राहुल गांधी की मुश्किलें

03 Jan 2026

Rekha Arya Husband Controversy: मंत्री रेखा आर्य के पति के विवादित बयान पर मचा सियासी बवाल!

03 Jan 2026

Indore Water Contamination Deaths: CM के निर्देश पर निगम आयुक्त को हटाया,दो अफसर भी सस्पेंड। MP News

02 Jan 2026

BMP Polls: बीएमसी चुनाव को लेकर ठाकरे बंधुओं ने कर दिए बड़े एलान

02 Jan 2026

Bihar Politics: बिहार NDA में कौन किस जिद पर अड़ा?

02 Jan 2026

Rekha Arya Husband Controversy: बिहार की लड़कियों पर उत्तराखंड की मंत्री के पति ने ये क्या कह दिया?

02 Jan 2026

S. Jaishankar Warns Pakistan: आतंकवाद पर जयशंकर ने पाकिस्तान को दे डाली चेतावनी!

02 Jan 2026

Tej Pratap Yadav: RJD और परिवार में 'वापसी' करेंगे तेज प्रताप यादव? तेजस्वी को भी भाई की जरूरत!

02 Jan 2026

Indore Water Contamination: इंदौर में गंदे पानी से मौतों पर एक्शन में सीएम मोहन यादव, इन अफसरों पर गिरी गाज

02 Jan 2026

Jaipur: DCP ने बताया चौमू में पथराव के बाद बुलडोजर लेकर पहुंचे तो फिर क्या हुआ? Amar Ujala News

02 Jan 2026

Weather Update: बढ़ रही ठंड, 20 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, आने वाले दिनों का जानें हाल?

02 Jan 2026

Hanumangarh News: लड़ते मुर्गे, लगता सट्टा! भादरा पुलिस की दबिश, 10 आरोपी गिरफ्तार | Amar Ujala

02 Jan 2026

Rajasthan: जहां पुलिस पर हुई पत्थरबाजी, वहीं हुआ बुलडोजर एक्शन, चौमू में अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई

02 Jan 2026

Rajasthan पहुंचे रक्षा मंत्री Rajnath Singh, भारत में हथियारों को लेकर किया बड़ा दावा | Amar Ujala

02 Jan 2026

Rahul Gandhi on Indore Contaminated Water: राहुल गांधी ने बीजेपी को कहा-कुंभकर्ण

02 Jan 2026

Indore Water Contamination: कैलाश विजयवर्गीय के इलाके में गंदा पानी कैसे आया? जानें सच

02 Jan 2026

Attack on Hindu in Bangladesh: बांग्लादेश में एक बार फिर हिंदू पर हमला,क्या कर रही यूनुस सरकार ?

02 Jan 2026

New York Mayor Zohran Mamdani Oath: ईसाई देश में कुरान पर शपथ, ऐसा क्यों? Amar Ujala

02 Jan 2026

2026 World Elections: दुनिया के 7 देशों में बदल जाएगी सत्ता? भारत के लिए दांव पर क्या? Amar Ujala

02 Jan 2026

Rahul Gandhi Equal to Lord Ram: भगवान राम से राहुल की तुलना कर फंसे पटोले, देनी पड़ी सफाई!

02 Jan 2026

Indore water contamination: इंदौर दूषित पानी कांड पर कलेक्टर ने दी ये बड़ी जानकारी, जांच हुई तेज!

02 Jan 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed