सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Weather Update: Many states including Kashmir, Punjab, Delhi are in the grip of cold wave, know the temperatur

Weather Update: कश्मीर, पंजाब, दिल्ली समेत कई राज्य शीतलहर की चपेट में, जानें तापमान का हाल।

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: अभिलाषा पाठक Updated Wed, 26 Nov 2025 08:59 AM IST
Weather Update: Many states including Kashmir, Punjab, Delhi are in the grip of cold wave, know the temperatur
जम्मू-कश्मीर लेकर अरुणाचल प्रदेश तक हिमालय की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंडक बढ़ने लगी है। कश्मीर घाटी शीतलहर की चपेट में और ज्यादातर जगहों पर पारा शून्य से नीचे चला गया है। पंजाब और हरियाणा में ज्यादातर स्थानों पर पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना है और कुछ जगहों पर पांच डिग्री से भी नीचे लुढ़क गया है। उत्तरी बंगाल और झारखंड में सर्दी अपना रंग दिखाने लगी है। जम्मू-कश्मीर लेकर अरुणाचल प्रदेश तक हिमालय की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंडक बढ़ने लगी है। कश्मीर घाटी शीतलहर की चपेट में और ज्यादातर जगहों पर पारा शून्य से नीचे चला गया है। पंजाब और हरियाणा में ज्यादातर स्थानों पर पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना है और कुछ जगहों पर पांच डिग्री से भी नीचे लुढ़क गया है। उत्तरी बंगाल और झारखंड में सर्दी अपना रंग दिखाने लगी है।वहीं, अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले में भारी बर्फबारी के बाद बुजुर्ग पर्यटकों का एक समूह फंस गया। बर्फबारी से पर्यटकों का वाहन रास्ते में फंस गया था। सैलानियों कड़ी मशक्कत के बाद पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया। सोमवार को पूर्वोत्तर राज्य के तवांग, पश्चिम कामेंग, शि-योमी और ऊपरी सुबनसिरी के कुछ हिस्सों में इस मौसम की पहली बार ताजी बर्फबारी हुई।

ताबो में शून्य से 7 डिग्री नीचे पारा
हिमाचल प्रदेश में सर्दी का सितम शुरू हो गया है। लाहौल-स्पीति के ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 7 पहुंच गया है। मौसम विभाग ने आगामी 27 नवंबर तक मैदानी जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। शिमला में भी पारा 6.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। प्रदेश में आने वाले सात दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है। तापमान में भी किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है। आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

फरीदकोट दूसरे दिन भी सबसे ठंडा
पंजाब में फरीदकोट मंगलवार को लगातार दूसरे दिन सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, सोमवार को तापमान 4.4 डिग्री था। हरियाणा में 6.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ हिसार सबसे ठंडा रहा। चंडीगढ़ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, पंजाब के बठिंडा में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री, गुरदासपुर में 7 डिग्री, अमृतसर में 7.8 डिग्री, लुधियाना में 7.4 डिग्री और फिरोजपुर में 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के सिरसा में 7.8 डिग्री, गुरुग्राम में 9.8 डिग्री सेल्सियस और करनाल में 8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। दोनों प्रदेशों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में पारा 7.9 डिग्री पर रिकॉर्ड किया गया।

उत्तर बंगाल में दो-तीन डिग्री गिरा पारा...
पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर मंगलवार को न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। दार्जिलिंग 7.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ राज्य में सबसे ठंडा रहा। दूसरे पहाड़ी शहर कलिम्पोंग का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, नादिया जिले का कल्याणी पश्चिम बंगाल के मैदानी इलाकों में 12.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा।

दिल्ली में दो-तीन दिन गिरेगा तापमान
दिल्ली में मंगलवार को एक बार फिर से तापमान में कमी देखने को मिली। उत्तर से आ रही हवाओं के कारण तापमान में कमी देखी जा रही है। जो दो से तीन दिन जारी रहेगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री कम 25.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री कम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 16 नवंबर के बाद यह दूसरा मौका है जब न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। जबकि 17 नवंबर को न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Breaking: सई इलाके में बड़ा हादसा, एक की मौत, कई अस्पताल में भर्ती | Amar Ujala

26 Nov 2025

Bihar Politics: राबड़ी देवी को मिला आवास खाली करने का नोटिस, जानें नया पता? | JDU | RJD

26 Nov 2025

New Labour Codes 2025: नए लेबर कोड से 77 लाख लोगों को मिलेगी नौकरियां !

25 Nov 2025

Ethiopia Volcano Eruption: 4500 KM दूर भारत कैसे पहुंची ज्वालामुखी की राख? जहरीली हुई दिल्ली की हवा!

25 Nov 2025

Aryan Yadav Wedding: सैफई में हुई अखिलेश के चचेरे भाई आर्यन यादव की शाही शादी, डिंपल का लुक हुआ वायरल

25 Nov 2025
विज्ञापन

रायसेन में 6 साल की बच्ची के साथ अपराध, 4 दिन बाद भी पुलिस नहीं पकड़ पाई आरोपी

25 Nov 2025

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में कैसे कमल खिलाएगी बीजेपी? ममता बनर्जी की बढ़ेगी टेंशन!

25 Nov 2025
विज्ञापन

स्मृति मंधाना और पलाश मुछाल की शादी से पहले नया ट्विस्ट? इन वायरल चैट्स को लेकर मचा हंगामा

25 Nov 2025

मंत्री सुनील कुमार ने शिक्षकों को दी चेतावनी, टाइम पर नहीं पहुंचे तो होगी कार्रवाई

25 Nov 2025

मंत्री प्रमोद कुमार ने संभाला पदभार, पॉलीथिन उपयोग करने वालों को दी चेतावनी

25 Nov 2025

यूरिया न मिलने को लेकर किसानों का फूटा गुस्सा, किया चक्काजाम, ये हैं किसानों की मांग

25 Nov 2025

Ram Mandir Dhwajarohan: 21 किलो सोने से बना ध्वज दंड क्यों है इतना खास?

25 Nov 2025

प्रमोद भाया ने ली विधायक पद की शपथ, नरेश मीणा पर दिया बड़ा बयान

25 Nov 2025

Karnataka Congress Crisis: कर्नाटक के सीएम बनेंगे डीके शिवकुमार? सिद्धारमैया ने हाईकमान से कही बड़ी बात

25 Nov 2025

Weather Update: चक्रवाती तूफान से बिगड़ा इन राज्यों का मौसम! 5 दिन तगड़ी बारिश

25 Nov 2025

Nitish Cabinet Meeting: Bihar के 1 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य समेत सरकार के 6 बड़े फैसले।

25 Nov 2025

Ethiopia Volcano Eruption: भारत में ज्वालामुखी का असर! मौसम पर IMD ने क्या बताया

25 Nov 2025

Ram Mandir Dhwajarohan Live: पीएम मोदी और RSS प्रमुख ने ऐसे फहराया केसरिया ध्वज

25 Nov 2025

Ram Mandir Flag Hoisting: अयोध्या राम मंदिर के धर्म ध्वज की क्या विशेषता और धार्मिक महत्व?

25 Nov 2025

कितने की लागत से बना अयोध्या में श्रीराम मंदिर?

25 Nov 2025

INS Mahe: भारतीय नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी युद्धपोत INS माहे, जानें खासियत ? Indian Navy

25 Nov 2025

Ram Mandir Flag Hoisting: ध्वजारोहण से पहले अयोध्या में पीएम मोदी ने किया का रोड शो

25 Nov 2025

Ethiopia Volcano: विस्फोट के बाद राख का विशाल गुबार भारत की ओर, DGCA ने जारी की एडवाइजरी

25 Nov 2025

Weather News: पूरे उत्तर भारत में सर्दी का बढ़ा प्रकोप, बारिश,बर्फबारी और शीतलहर को लेकर IMD Alert।

25 Nov 2025

Dharmendra Passes Away: अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल हुए भावुक

25 Nov 2025

Weather Forecast 25 November 2025: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

25 Nov 2025

Aditya Thackeray ON Election Commission: आदित्य ठाकरे ने मसौदा मतदाता सूची पर दागे ये तीखे सवाल!

25 Nov 2025

Anti Naxal Operations: सुरक्षाबलों के प्रहार से संकट में नक्सल संगठन, 23 कमांडर समेत 320 ढेर!

25 Nov 2025

SIR Process Jharkhand: SIR पर पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के बयान से गरमाई राजनीति!

25 Nov 2025

Delhi-NCR Air Pollution: बेहद खराब श्रेणी में दिल्ली की हवा, 48 घंटे भारी संकट, NCR सबसे प्रदूषित

25 Nov 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed