{"_id":"695930e519d4c6875f086906","slug":"west-bengal-elections-mausam-benazir-noor-returns-to-congress-2026-01-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mausam Noor Join Congress: ममता बनर्जी की TMC को बड़ा झटका, कांग्रेस में वापस लौटीं मौसम बेनजीर नूर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mausam Noor Join Congress: ममता बनर्जी की TMC को बड़ा झटका, कांग्रेस में वापस लौटीं मौसम बेनजीर नूर
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सुरेश शाह Updated Sat, 03 Jan 2026 08:38 PM IST
Link Copied
Mausam Noor Join Congress: पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, टीएमसी की नेता मौसम बेनजीर नूर ने शनिवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया।
कांग्रेस में शामिल होने पर मौसम बेनजीर नूर ने कहा, "मैंने राजनीति शुरू ही कांग्रेस पार्टी से की थी, आज मैं कांग्रेस पार्टी में आई हूं मुझे अच्छा लग रहा है। मैं कांग्रेस को मजबूत करने का काम करूंगी। कांग्रेस पार्टी मुझे जो जिम्मेदारी देगी मैं उसका पालन करूंगी।"
मौसम नूर के कांग्रेस में शामिल होने पर पश्चिम बंगाल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने कहा, "कांग्रेस की ताकत बढ़ेगी। मालदा के लोगों ने मांग की थी कि मौसम कांग्रेस पार्टी में शामिल हों, और उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए वे कांग्रेस में शामिल हुई हैं। आने वाले दिनों में वे कांग्रेस को मजबूत करने के लिए काम करेंगी।"
वहीं, TMC नेता कुणाल घोष ने कहा, "मौसम नूर ने कोई फैसला लिया है इस बारे में अभी पार्टी की तरफ से मैं कोई बयान नहीं दे सकता। पार्टी नेतृत्व देख रहा है। अगर पार्टी को कुछ कहना है तो सही समय पर प्रतिक्रिया दी जाएगी।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।