सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   What did Putin say at the dinner? President Draupadi Murmu said these key things.

रात्रिभोज में पुतिन ने क्या कहा? राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कही ये खास बातें

अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम Published by: आदर्श Updated Sat, 06 Dec 2025 04:35 AM IST
What did Putin say at the dinner? President Draupadi Murmu said these key things.
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भारत दौरा अपने निर्धारित कार्यक्रमों और राजनयिक महत्व के साथ संपन्न हो गया। दौरे के अंतिम चरण में वे राष्ट्रपति भवन में आयोजित रात्रिभोज में शामिल हुए, जहाँ भारत-रूस मित्रता की ऐतिहासिक यात्रा और भविष्य की रणनीतिक साझेदारी पर खास जोर दिया गया। इस दौरान राष्ट्रपति पुतिन और भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने वक्तव्यों में दोनों देशों के बीच गहरे संबंधों की मजबूती और स्थिरता को रेखांकित किया।

राष्ट्रपति पुतिन ने अपने संबोधन में भारत-रूस संबंधों को ‘एक साथ चलो, एक साथ बढ़ो’ की सोच का प्रतीक बताया। उनका कहना था कि यह नारा केवल शब्दों तक सीमित नहीं, बल्कि दशकों से चले आ रहे विश्वास, साझेदारी और परस्पर सहयोग की वास्तविक तस्वीर है। पुतिन ने भारत की स्थिर विदेश नीति, वैश्विक मुद्दों पर उससे जुड़े संतुलित दृष्टिकोण और “दोस्ती निभाने की परंपरा” की दिल से प्रशंसा की।

पुतिन ने स्पष्ट कहा कि भारत और रूस वर्षों से एक-दूसरे के भरोसेमंद साथी रहे हैं। रक्षा, ऊर्जा, तकनीक, व्यापार सहित हर क्षेत्र में रूस भारत के साथ सहयोग बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने इस यात्रा को अत्यंत फलदायी बताया और कहा कि लिए गए निर्णय दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं और नागरिकों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेंगे। पुतिन ने भरोसा दिलाया कि रूस भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए “सब कुछ करेगा”।

रात्रिभोज की शुरुआत से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि यह अवसर विशेष है क्योंकि भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि यह साझेदारी शांति, स्थिरता और सामाजिक-आर्थिक प्रगति के साझा संकल्प पर आधारित है। मुर्मू ने वर्ष 2025 को भारत-रूस संबंधों के लिए अत्यंत सफल वर्ष बताया और 23वें वार्षिक शिखर सम्मेलन के संयुक्त वक्तव्य को एक “व्यापक रोडमैप” करार दिया, जो दोनों देशों की गहराती साझेदारी का स्पष्ट संकेत है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने दोनों देशों के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक रिश्तों का भी उल्लेख किया रूसी यात्रियों की भारत यात्राओं से लेकर भारतीय व्यापारियों की रूस तक की आवाजाहट, महात्मा गांधी और लियो टॉल्स्टॉय के बीच हुए प्रेरक पत्र-विनिमय तक। उन्होंने कहा कि गंगा और वोल्गा की सांस्कृतिक धारा दोनों देशों की मित्रता का मार्गदर्शन करती रही है और करती रहेगी। रात्रिभोज को उन्होंने “दोस्ती का उत्सव” बताया।

रात्रिभोज के मेन्यू में भारत की विविधता का स्वाद भी परोसा गया। मुख्य आकर्षण रहा कश्मीर की मशहूर भरवां गुच्छी गुच्ची दून चेटिन, जिसे अखरोट की कश्मीरी चटनी के साथ परोसा गया। इसके साथ अचारी बैंगन, येलो दाल तड़का, सूखे मेवों और केसर वाला सुगंधित पुलाव, लच्छा परांठा और मगज नान भी टेबल पर थे। मिठाइयों में बंगाल का गुड़ संदेश, दक्षिण भारत का मुरुक्कू, और ठंड को ध्यान में रखते हुए गर्मागर्म बादाम का हलवा पेश किया गया।

सांस्कृतिक सौहार्द, रणनीतिक सहयोग और व्यक्तिगत गर्मजोशी से भरी इस शाम ने भारत-रूस संबंधों को एक नई ऊर्जा और दिशा प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Putin India Visit: पुतिन के रात्रिभोज में राहुल गांधी और खरगे को नहीं इस कांग्रेसी सांसद को मिला न्योता

05 Dec 2025

IndiGo Flight Disruptions: इंडिगो की उड़ानें रद्द होने पर टूटा यात्रियों का सब्र, स्टाफ पर बिफरे यात्री

05 Dec 2025

Salman Khan और Shahrukh Khan पर क्यों भड़के Hanuman Beniwal? Modi सरकार से की यह मांग | Amar Ujala

05 Dec 2025

Bihar News: गलत स्कूटी, गलत रास्ता और चली गोली, शिक्षिका शिवानी की हत्या की कहानी कर देगी हैरान

05 Dec 2025

Bihar Government Jobs: बिहार सरकार में तीन नए और विभाग, नौकरियों की आएगी बाढ़

05 Dec 2025
विज्ञापन

Bihar Vidhan Sabha: बिहार ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार भड़के, Tejashwi को दे दी बड़ी चुनौती

05 Dec 2025

Bihar Vidhan Sabha: बिहार ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार भड़के, Tejashwi को दे दी बड़ी चुनौती

05 Dec 2025
विज्ञापन

Jharkhand Politics: बीजेपी के साथ जाएंगे हेमंत सोरेन? झारखंड के मंत्री ने खोले कई बड़े राज!

05 Dec 2025

IndiGo Flight Disruptions: पिता की अस्थियां लेकर जा रही युवती परिवार संग एयरपोर्ट पर फंसी, जा रही थी हरिद्वार

05 Dec 2025

Putin-Modi Meeting: पुतिन क्यों नहीं हिलाते राइट हैंड? वजह आपको भी हिला देगी

05 Dec 2025

Indigo Flight Crisis: इंडिगो की उड़ानें रद्द होने से यात्रियों का टूटा सब्र, जमकर सुनाई खरी-खोटी

05 Dec 2025

Abdullah Azam Khan: आजम खान के बेटे अब्दुल्ला को अब इस मामले में हुई 7 साल की सजा, 50 हजार का जुर्माना भी लगा

05 Dec 2025

Dharmendra 90th Birth Anniversary: धर्मेंद्र के 90वें जन्मदिन पर देओल परिवार का बड़ा फैसला, फैंस हो जाएंगे खुश

05 Dec 2025

Keshav Maurya on SIR: विरोधियों पर भड़के केशव प्रसाद ने मौर्य राहुल-अखिलेश को दी ये बड़ी चेतावनी

05 Dec 2025

PM Modi Meets Putin: पुतिन से पहले इनके लिए पीएम मोदी ने तोड़ा प्रोटोकॉल

05 Dec 2025

Indigo Airlines Crisis: एयरपोर्ट पर बिखरी व्यवस्था से बिफरे IndiGo के यात्री! फिर... | Amar Ujala

05 Dec 2025

Putin India Visit: भारत दौरे पर पुतिन,किन मुद्दों पर होगी चर्चा, क्या मिलेगा खास ?

05 Dec 2025

देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल

05 Dec 2025

देखिए क्या कहती है आपकी राशि

05 Dec 2025

पुतिन के दौरे से दिल्ली में आज बंद रहेंगी ये सड़कें

05 Dec 2025

पीएम मोदी ने पुतिन को भेंट की रूसी भाषा में लिखी गीता

05 Dec 2025

पानीपत साइको किलर पूनम कैसे करती थी हत्या? ये नया खुलासा रूह कंपा देगा

05 Dec 2025

पुतिन के भारत दौरे पर क्या बोले कांग्रेस सांसद शशि थरूर?

05 Dec 2025

Indresh Upadhyay wedding: बरात लेकर निकले कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय...Jaipur के होटल में रचाएंगे शादी

04 Dec 2025

Ajmer News: अजमेर दरगाह को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई मेल, घंटों चला सर्च ऑपरेशन | Amar Ujala

04 Dec 2025

Government Schemes: जानें क्या है ये पीएम विश्वकर्मा योजना, किन-किन लोगों को मिल सकता है लाभ?

04 Dec 2025

MP News: साइंस हाउस पैथोलॉजी घोटाला, 12 लाख टेस्टों के बदले 943 करोड़ भुगतान

04 Dec 2025

एमपी मौसम समाचार: मध्य प्रदेश में शुरू होने वाला है तेज ठिठुरन का दौर, टूटेंगे रिकॉर्ड

04 Dec 2025

Maithili Thakur on Tejashwi Yadav: मैथिली ठाकुर ने तेजस्वी यादव पर कसा तंज, कह दी बड़ी बात

04 Dec 2025

Vladimir Putin की हर यात्रा पर साथ होता है Black Suitcase 'Cheget', कितना खतरनाक? Nuclear Briefcase

04 Dec 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed