Hindi News
›
Video
›
India News
›
Who is RAF officer Sonia Sehrawat, whose Instagram story sparked an uproar?
{"_id":"6a61ca6759fc4073ed0f1b0b","slug":"who-is-raf-officer-sonia-sehrawat-whose-instagram-story-sparked-an-uproar-2026-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"कौन हैं RAF अधिकारी सोनिया सहरावत? जिनकी एक इंस्टाग्राम स्टोरी पर मचा बवाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कौन हैं RAF अधिकारी सोनिया सहरावत? जिनकी एक इंस्टाग्राम स्टोरी पर मचा बवाल
वीडियो टीम/ अमर उजाला डॉट कॉम Published by: Ajeet Yadav Updated Thu, 23 Jul 2026 01:31 PM IST
Link Copied
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का प्रदर्शन जारी है। इसी बीच रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की असिस्टेंट कमांडेंट सोनिया सहरावत एक कथित इंस्टाग्राम स्टोरी को लेकर विवादों में घिर गईं। 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान वह जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही थीं। अगले ही दिन सोनिया सहरावत सीजेपी के निशाने पर आ गईं। उनकी एक कथित इंस्टाग्राम स्टोरी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। सीजेपी ने आरोप लगाया कि इस पोस्ट के जरिए प्रदर्शनकारियों का अपमान किया गया है। सोशल मीडिया पर भी इस मामले को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। जानकारी के अनुसार संबंधित इंस्टाग्राम स्टोरी बाद में हटा दी गई। स्टोरी में कथित तौर पर लिखा था, "जो खुद को नहीं सुधार सकते, वे देश को सुधारने निकले हैं।" हालांकि, इसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद विवाद शुरू हो गया। इस पोस्ट की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।