Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
Chants of 'Jai Jagannath' echoed during the Rath Yatra; devotees accorded a grand welcome by showering flowers.
{"_id":"6a58f534ca1f5e42230e5ca7","slug":"video-chants-of-jai-jagannath-echoed-during-the-rath-yatra-devotees-accorded-a-grand-welcome-by-showering-flowers-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"रथयात्रा में गूंजे 'जय जगन्नाथ' के जयकारे, श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर किया भव्य स्वागत","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
रथयात्रा में गूंजे 'जय जगन्नाथ' के जयकारे, श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर किया भव्य स्वागत
झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 08:43 PM IST
झांसी। महानगर के गोला कुआं स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर से गुरुवार को भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा की भव्य रथयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान के दिव्य दर्शन कर 'जय जगन्नाथ' के जयकारे लगाए। विभिन्न बाजारों में श्रद्धालुओं और व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर रथयात्रा का भव्य स्वागत किया।
रथयात्रा से पूर्व मंदिर में भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया गया और आकर्षक फूल बंगला सजाया गया। शाम को महाआरती के बाद भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा जी को सुसज्जित रथ पर विराजमान कराया गया। बैंड-बाजों की मधुर धुनों और इस्कॉन भक्तों के हरिनाम संकीर्तन के बीच रथयात्रा प्रारंभ हुई। श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक रस्सियों से रथ खींचकर भगवान की सेवा का सौभाग्य प्राप्त किया।
रथयात्रा गंधीगर का टपरा, सराफा बाजार, मानिक चौक, रानी महल, सुभाष गंज और बड़ा बाजार सहित प्रमुख मार्गों से होकर निकली। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं और व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर भगवान का स्वागत किया। गंधीगर का टपरा पर पंडित पीयूष रावत, पुनीत रावत एवं अन्य श्रद्धालुओं ने रथयात्रा का स्वागत कर प्रसाद का वितरण किया।
नगर भ्रमण के बाद रथयात्रा पुनः मंदिर परिसर पहुंची, जहां भजन-कीर्तन, महाआरती और प्रसाद वितरण सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस अवसर पर नगर विधायक रवि शर्मा एवं सुनीता शर्मा, राज्य मंत्री जमुना प्रसाद कुशवाहा, दुष्यंत चतुर्वेदी, मनीष तिवारी, डॉ. संजय त्रिपाठी, डॉ. दिलीप शर्मा, मैथिली मुद्गल, कम्मू तिवारी, महेश सराफ, आलोक सड़ैल्य सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने भगवान जगन्नाथ की महाआरती में सहभागिता की।
कार्यक्रम में समाजसेवी पंडित पीयूष रावत, संजय नौराई, मनमोहन गेडा, रवीश त्रिपाठी, महेंद्र भंडारी, पुरुषोत्तम स्वामी, प्रशांत रिछारिया, विनय आनंद शास्त्री, मुकेश सिंघल, प्रभात शर्मा, विनोद अवस्थी, मुकेश अग्रवाल, जयदीप खरे, आलोक वर्मा, वीरू यादव, राघव वर्मा, संजीव तिवारी, प्रदीप गुप्ता, गोकुल दुबे, आलोक चतुर्वेदी, सत्येंद्र पुरी गोस्वामी, मुकेश सोनी, पवन गुप्ता, अतुल मिश्रा, ध्रुव नौराई, अमन नौराई, आदित्य गुप्ता, कृष्णा मल्होत्रा, जितेन बजाज, गौरव सेठ, अनिमेष दुबे, विनोद हयारण सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। अंत में शिवा नौराई ने सभी का आभार व्यक्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।