सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Bageshwar Dham: The sixth Maha Kumbh of Bundelkhand begins in Bageshwar Dham

Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम में बुंदेलखंड का छठवां महाकुंभ, धाम पहुंचे दो उपमुख्यमंत्री, पंचायत मंत्री, सांसद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: छतरपुर ब्यूरो Updated Sat, 22 Feb 2025 08:47 AM IST
Bageshwar Dham: The sixth Maha Kumbh of Bundelkhand begins in Bageshwar Dham
यह एक महात्मा का पुरुषार्थ ही है, जिसकी चर्चा पूरे विश्व में हो रही है। आमतौर पर अस्पतालों में मंदिर बनाए जाते हैं, ताकि लोग बीमार व्यक्ति की कुशलता के लिए इलाज कराने के साथ-साथ ईश्वर से भी प्रार्थना कर सकें, लेकिन एक संत ने मंदिर में अस्पताल बनाने की जो सोच रखी वह दुनिया को प्रेरणा दे रही है। दवा और दुआ साथ चलेगी तभी जीवन का कल्याण होगा। बागेश्वर धाम में शुक्रवार को प्रदेश के दो उपमुख्यमंत्रियों के अलावा पंचायत मंत्री और दिल्ली के सांसद ने आकर बालाजी को प्रणाम किया और महाराज का आशीर्वाद लेते हुए 23 फरवरी को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के संबंध में विस्तृत चर्चा की।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को बागेश्वर धाम पहुंचे प्रदेश के दो उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा ने बालाजी को प्रणाम किया और तत्पश्चात बागेश्वर महाराज का आशीर्वाद लिया। इसी दिन प्रदेश के पंचायत मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल भी बागेश्वर धाम आए, जहां उन्होंने बालाजी के दर्शन किए। दिल्ली के सांसद और बागेश्वर धाम शिष्य मंडल के सदस्य मनोज तिवारी ने भी बालाजी के दर्शन करते हुए महाराज का आशीर्वाद लिया। सभी राजनेताओं ने बागेश्वर धाम में कन्या विवाह महोत्सव एवं कैंसर अस्पताल की आधारशिला रखे जाने के संबंध में महाराज से चर्चा की।

एक महात्मा का पुरुषार्थ विश्व के लिए बना प्रकाश पुंज.. बागेश्वर धाम पहुंचे दो उपमुख्यमंत्री, पं

सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि एक संत ने गरीब और बेसहारा बीमार लोगों के कल्याण का बीड़ा उठाया है, जिसकी चर्चा देश ही नहीं पूरी दुनिया में हो रही है। समाज के वंचित, पिछड़े और बेसहारा लोगों के लिए सबको आगे आना चाहिए। जैसा कि कहा जाता है की जिसका कोई नहीं होता उसका भगवान होता है यह बात बागेश्वर धाम में चरितार्थ हो रही है। सांसद तिवारी ने कहा कि जिसका बुन्देलखण्ड को लंबे समय से इंतजार था वह आज पूरा हो रहा है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री की उपस्थिति में एक संत की परिकल्पना साकार होने के लिए आगे बढ़ रही है। हम सिर्फ मोदी जी को धन्यवाद दे सकते हैं और कोई हमारे पास शब्द नहीं है।

महाकुंभ में शामिल होने बांटे जा रहे पीले चावल
बागेश्वर धाम में बुन्देलखण्ड का छठवां महाकुंभ शुरू हो चुका है। 23 फरवरी को कैंसर अस्पताल की आधारशिला रखी जानी है और 26 फरवरी को 251 बेटियों के विवाह होने हैं। इस पूरे विशाल आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में लोगों की उपस्थिति हो इसलिए बागेश्वर धाम छतरपुर शिष्य मंडल पीले चावल बांट रहा है। शुक्रवार को शहर के नरसिंह मंदिर प्रांगण से ढोल नगाड़े के साथ पीले चावल बांटने का कार्यक्रम शुरू हुआ जो लगातार चलता रहा। शिष्य मंडल के सुशील कुमार पाण्डेय ने बताया कि सेवादारों ने नरसिंह मंदिर से छत्रसाल चौराहा होते हुए चौक बाजार सहित अन्य स्थानों पर लोगों को पीले चावल देकर बागेश्वर धाम में होने वाले कार्यक्रमों में आमंत्रित किया है। शिष्य मंडल ने लोगों से आग्रह किया कि वे बागेश्वर धाम के कार्यक्रम में अवश्य शामिल होकर पुण्य लाभ कमाएं।

एक महात्मा का पुरुषार्थ विश्व के लिए बना प्रकाश पुंज.. बागेश्वर धाम पहुंचे दो उपमुख्यमंत्री, पं

राजनगर विधायक ने विधानसभा के सरपंच, सचिवों की बैठक ली
राजनगर विधायक अरविंद पटैरिया ने ब्लाक में विधानसभा क्षेत्र के सभी सरपंच, सचिवों सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की बैठक लेते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन के संबंध में अपने-अपने गांव में विस्तृत चर्चा करते हुए ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को इस कार्यक्रम से जोड़ने के लिए प्रेरित करें, ताकि विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सिद्धपीठ बागेश्वर धाम का कार्यक्रम न केवल अद्भुत रहे बल्कि अविष्मणीय रहे। इसके साथ ही विधायक पटैरिया ने वीडियो जारी कर कि क्षेत्र की जनता से से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक आयोजन में उपस्थित होकर इसके साक्षी बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : अधिवक्ता अमेंडमेंट बिल के विरोध में देवरिया में अधिवक्ताओं ने जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन

21 Feb 2025

VIDEO : केली मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन मशीन खराब होने से जिला अस्पताल में लंबी कतार

21 Feb 2025

VIDEO : महराजगंज के विशाल ने छह महीने में पैदल पूरी की 12 ज्योर्तिलिंग की यात्रा

21 Feb 2025

VIDEO : गुरुग्राम में विंटेज कार रैली, शुरू हुई ऐतिहासिक कारों की तीन दिवसीय प्रदर्शनी

21 Feb 2025

VIDEO : आगरा-अलीगढ बाईपास नहर पुल गणेश विवाह स्थल के पास से चोरी की बाइक और डायजापाम के साथ वाहन चोर दबोचा

21 Feb 2025
विज्ञापन

VIDEO : सासनी पुलिस ने पकड़े दो अभियुक्त, 10 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद

21 Feb 2025

VIDEO : त्रिवेणी के पवित्र जल से बंदियों ने जेल में किया महाकुंभ स्नान, संगम नोज से कलश में लाया गया जल

21 Feb 2025
विज्ञापन

Shahdol News: वन भूमि में हो रहा था अवैध अतिक्रमण, रोकने पहुंचे बीट प्रभारी के साथ हुई मारपीट

21 Feb 2025

Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम पहुंचे दोनों उपमुख्यमंत्री और सांसद मनोज तिवारी, तैयारियों का लिया जायजा

21 Feb 2025

Sehore news: गांव में कई दिनों तक छाया रहा तेंदुए का खौफ, वन विभाग ने पिंजरे में बकरा बांधकर पकड़ा

21 Feb 2025

VIDEO : धर्मात्मा निषाद के मौत की न्यायिक जांच की मांग

21 Feb 2025

VIDEO : एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते बैंक मैनेजर और दलाल को रंगे हाथ धरा, केसीसी बनाने के एवज में मांगी थी रकम

21 Feb 2025

Jabalpur News: पत्नी ने दोस्त के साथ मिलकर किया बर्बाद, नौकरी के नाम पर ऐंठे 38 लाख, जेवरात भी लगाए ठिकाने

21 Feb 2025

VIDEO : नोएडा में सुंगधित फूल और फ्यूजन बैंड ने शाम को बांधा समां

21 Feb 2025

Alwar News: पड़ोसी को दी घर की चाबी, लूट ले गया सोना, चांदी और नकदी, जानें पूरा मामला

21 Feb 2025

VIDEO : अधिवक्ताओं ने प्रतियां जलाकर किया विरोध, न्यायिक कार्य से रहे विरत

21 Feb 2025

VIDEO : अमृतसर में 5 किलो हेरोइन के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

21 Feb 2025

VIDEO : कोटेदार ने लाभार्थी के आंख पर वार कर किया घायल

21 Feb 2025

VIDEO : बर्फ से ढकी औली का देखिए खूबसूरत नजारा, नहीं देखी होंगी ऐसी जन्नत सी वादियां

21 Feb 2025

VIDEO : तपोवन में प्लांट में लगी आग, फायर सर्विस के कर्मियों ने तत्काल पाया काबू

21 Feb 2025

VIDEO : लाइव कंसर्ट प्रोग्राम में सिंगर जावेद अली ने बांधा समां

21 Feb 2025

VIDEO : LLC टेन-10 टूर्नामेंट में पहुंचे खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव

21 Feb 2025

Umaria News: सड़क के किनारे खड़े ट्रक से तेज रफ्तार बाइक टकराई, दो लोगों की मौत

21 Feb 2025

VIDEO : नोएडा सेक्टर 137 की एक सोसाइटी में फनटास्टिक शाम का आयोजन, ड्राइंग बनाकर दिखाया हुनर, मैजिक शो का लिया मजा

21 Feb 2025

VIDEO : जिला बार एसोसिएशन चुनाव, कुरुक्षेत्र में प्रधानगी के लिए धर्मेंद्र अत्री और सहदेव के बीच टक्कर

21 Feb 2025

VIDEO : ग्रेटर नोएडा के क्राउन प्लाजा होटल में स्पोर्टफॉरचेंज कार्यक्रम, एथलीट अंजू बॉबी जार्ज ने किया उद्घाटन

21 Feb 2025

VIDEO : सत्र की अवधि ना बढ़ाने और भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर वित्तमंत्री ने दिया विपक्ष के आरोपों का जवाब

21 Feb 2025

VIDEO : रोहतक के नेकीराम कॉलेज में जीवंत हुई संस्कृति, स्पर्धाओं में युवाओं ने दिखया दमखम

21 Feb 2025

VIDEO : बड़ौली ने पूर्व सीएम हुड्डा को दिया भाजपा में आने का ऑफर

21 Feb 2025

VIDEO : हसनपुर में शराब की दुकान में तोड़फोड़, सेल्समैन के साथ मारपीट, रुपये भी छीनने का आरोप

21 Feb 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed