Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Lucknow News
›
VIDEO : एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते बैंक मैनेजर और दलाल को रंगे हाथ धरा, केसीसी बनाने के एवज में मांगी थी रकम
{"_id":"67b8a8121c6099b7b30f6bce","slug":"video-eta-karapashana-tama-na-ghasa-lta-bka-manajara-oura-thall-ka-raga-hatha-thhara-kasasa-bnana-ka-evaja-ma-maga-tha-rakama","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते बैंक मैनेजर और दलाल को रंगे हाथ धरा, केसीसी बनाने के एवज में मांगी थी रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते बैंक मैनेजर और दलाल को रंगे हाथ धरा, केसीसी बनाने के एवज में मांगी थी रकम
यूपी के बहराइच में शुक्रवार को एंटी करप्शन टीम ने बैंक मैनेजर और एक दलाल को घूस लेते गिरफ्तार किया है। ये महिला किसान से क्रेडिट कार्ड के नाम पर घूस ले रहे थे। टीम ने इन्हें रंगे हाथ धर लिया। टीम आरोपियों को अपने साथ ले गई।
मामला सुजौली थाना क्षेत्र के चफरिया स्थित आर्यावर्त बैंक की है। थाना क्षेत्र के ही बिहारी पुरवा गांव निवासी रामदेई महिला किसान हैं। उन्हें अपना केसीसी कार्ड बनवाना था। इस पर वह चफरिया स्थित आर्यावर्त बैंक शाखा के लगातार चक्कर लगा रही थी।
इसी बीच उनकी मुलाकात बाजपुर बनकटी गांव निवासी मुक्तेश्वर मौर्य से हुई। उसने किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के नाम पर रुपयों की मांग की। महिला ने रुपये देने की हामी भरने के बाद एंटी करप्शन टीम से संपर्क किया। पूरी घटना की जानकारी दी।
शुक्रवार को गोंडा एंटी करप्शन टीम बैंक परिसर में सादे कपड़ों में तैनात हो गई। जैसे ही महिला ने टीम द्वारा पाउडर लगे नोट बैंक मैनेजर, सीतापुर निवासी प्रिंस गुप्ता और दलाल बाजपुर बनकटी निवासी मुक्तेश्वर मौर्य को दिए। तुरंत ही टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष हरीश सिंह ने बताया एंटी करप्शन टीम ने थाने से फोर्स मांगा था। फोर्स मांगने पर उपलब्ध करा दिया गया था। उन्होंने क्या कार्रवाई की है, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। लेकिन, दो लोगों को टीम अपने साथ ले गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।