Hindi News
›
Video
›
Jammu and Kashmir
›
Jammu News
›
VIDEO : Students of Women's College Bhagwati Nagar understood the process of printing and news compilation of Amar Ujala.
{"_id":"67b8501cc1bb134bba0f8463","slug":"video-students-of-womens-college-bhagwati-nagar-understood-the-process-of-printing-and-news-compilation-of-amar-ujala","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : महिला कॉलेज भगवती नगर की छात्राओं ने अमर उजाला के प्रिंटिंग और समाचार संकलन की प्रक्रिया को समझा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : महिला कॉलेज भगवती नगर की छात्राओं ने अमर उजाला के प्रिंटिंग और समाचार संकलन की प्रक्रिया को समझा
अमर उजाला प्रेस परिसर बॉडी ब्राह्मणा का बुधवार को सरकारी महिला कॉलेज भगवती नगर में बीए और बी.कॉम की छात्रों ने भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने अखबार के लिए समाचार संकलन, प्रिंटिंग और वितरण की जानकारी हासिल की। अखबार छपने संबंधी तमाम पहलुओं से उन्हें रूबरू कराया गया। छात्राओं ने इसे कभी न भूलने वाला अनुभव बताया।
कॉलेज की 22 छात्राएं और चार शिक्षकों को अमर उजाला से संबंधित जानकारी दी गई। इसमें खबरों की प्लानिंग से लेकर सूचना को एकत्रित करना और फिर उसे खबर का रूप देना शामिल था। खबरों का संपादन कैसे होता है व प्रसार सहित तमाम जानकारी दी गई।
इसके अलावा प्रिंटिंग मशीन देखी, अखबार का कागज, कलर, विज्ञापन, सर्कुलेशन आदि जानकारियां छात्राओं को दी गईं। इसके बाद प्रिंटिंग संबंधी पिक्चर दिखाकर की गई। छात्राओं ने अमर उजाला में वीरवार को आने एजुकेशन एंड कॅरिअर पेज, रविवार को आने वाले नई जमीन पेज, शुक्रवार को छपने वाली साप्ताहिक मैगजीन रूपायन के बारे में पूछा।
उन्हें समाचार संकलन, प्रिंटिंग व डिस्पैचिंग आदि गतिविधियों संबंधी सवाल पूछे। बीकॉम छठे सेमेस्टर की छात्रा विश्व कीर्ति ने कहा कि पहली बार देखा है अखबार कैसी छपती है। हमारे घरों में आने वाला अखबार कैसे तैयार होता है इसकी जानकारी हासिल हुई तो पता यह काम कितना रोमांचक है।
कॉमर्स चौथे सेमेस्टर की रूपाली चौधरी और बी.कॉम दूसरे सेमेस्टर की सुहानी चौधरी ने कहा कि घर में अखबार तो घर में आती है, लेकिन पहली बार पता चला की अखबार छपने की प्रक्रिया कैसी होती है। बीए छठे सेमेस्टर की अमनदीप कौर और सुप्रीत कौर ने कहा कि इस अखबार हमारे के लिए किसी पुस्तक से कम नहीं है।
पहली बार पता चला की कैसे खबरों का चयन होता है उनके कैसे अखबार में जगह दी जाती और कैसे फिर छपता है। छात्राओं के साथ मौजूद कॉलेज से प्रो. अंजू बाला एचओडी इंग्लिश, डॉ. कमलदीप सिंह, डाॅ. दीपाली भगत, डॉ. अश्विंदर कौर मौजूद थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।