{"_id":"67b8515d11be966dc90b8a65","slug":"video-rahul-gandhi-rayabral-ma-rahal-gathha-na-yava-savatha-ka-kaya-sabthhata-matha-adana-para-bl-hamal","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Rahul Gandhi: रायबरेली में राहुल गांधी ने युवा संवाद को किया संबोधित, मोदी-अडानी पर बोले हमले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Rahul Gandhi: रायबरेली में राहुल गांधी ने युवा संवाद को किया संबोधित, मोदी-अडानी पर बोले हमले
लालगंज में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में सांसद राहुल गांधी के निशाने पर अडानी रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका में जो प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई थी और जो प्रधानमंत्री ने बोला था, उस पर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर भी आरोप लगाए। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार देश के दो-तीन बड़े अरब पतियों को ही फायदा पहुंचा रही है। जिससे देश में बेरोजगारी बढ़ी है।
प्रधानमंत्री के अमेरिका दौरे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका जाते हैं जहां वह डोनाल्ड ट्रंप से मिलते हैं। अमेरिका में पत्रकारों ने प्रधानमंत्री से अडानी के बारे में प्रश्न किया लेकिन प्रधानमंत्री ने उसे व्यक्तिगत मामला बता कर टाल दिया। उन्होंने अडानी के मामले में अमेरिका के राष्ट्रपति से बातचीत नहीं की।
उन्होंने कहा कि अमेरिका में अडानी के खिलाफ केस चल रहा है लेकिन देश के प्रधानमंत्री इस मामले को व्यक्तिगत बता रहे हैं। पूछा कि यह कैसा जवाब है, अमेरिका की प्रेस प्रधानमंत्री से अडानी के बारे में प्रश्न पूछ रही है और प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि अडानी हमारे मित्र हैं वह अमेरिका के राष्ट्रपति से ऐसा सवाल नहीं पूछेंगे। अडानी के खिलाफ अमेरिका में भ्रष्टाचार का केस है। उन्होंने चोरी की है और प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि यह पर्सनल मामला है।
राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने नोटबंदी की। गलत जीएसटी लागू की। छोटे व्यापारियों को खत्म कर दिया। देश का युवा भटक रहा है। यदि रोजगार बढ़ाना है तो छोटे व्यापारियों की मदद करनी पड़ेगी। उनका सम्मान बढ़ाना पड़ेगा। उनकी रक्षा करनी होगी। जीएसटी को बदलना पड़ेगा। छोटे व्यापारियों के लिए बैंक के दरवाजे खोलने पड़ेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।