सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Tigress Durga's cubs saw the world after 42 days of birth, were seen walking behind their mother

Gwalior: जन्म के 42 दिन बाद बाघिन दुर्गा के शावकों ने देखी दुनिया, मां के पीछे-पीछे चलते आए नजर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 18 Apr 2023 12:42 PM IST
Tigress Durga's cubs saw the world after 42 days of birth, were seen walking behind their mother
ग्वालियर  के गांधी प्राणी उद्यान में एक बार फिर से खुशियों का माहौल देखने को मिल रहा है। करीब सवा महीने पहले चिड़ियाघर की दुर्गा नामक मादा टाइगर ने दो शावकों को जन्म दिया था, उन्हें कड़ी देखरेख में रखने के बाद दर्शकों को देखने के लिए चिड़ियाघर प्रबंधन ने निकाला। इस मौके पर महापौर शोभा सिकरवार एवं उपायुक्त मुकुल गुप्ता सहित अन्य नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे। चिड़ियाघर प्रबंधन ने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में टाइगर का कुनबा और बढ़ेगा क्योंकि अभी यहां एक मादा टाइगर गर्भवती है इसके साथ ही चिड़िया घर को सजाया संवारा जा रहा है, जिससे यहां आने वाले पर्यटकों को शहर के बीचों बीच जंगल जैसा महसूस हो। करीब 42 दिन पहले मादा टाइगर दुर्गा ने दो शावकों को जन्म दिया था। दोनों शावकों को खुले बाड़े में जू प्रबंधन द्वारा छोड़ा गया। जहां वे अपनी मां दुर्गा के साथ अठखेलियां करते नजर आए। वहीं नन्हे टाइगरों को देखने के लिए काफी संख्या में सैलानी चिड़िया घर पहुंचे थे।

ग्वालियर के गांधी प्राणी उद्यान में 42 दिन से आइसोलेशन  में रह रहे टाइगर दुर्गा के दोनों शावकों को सैलानियों के दीदार के लिए चिड़ियाघर प्रबंधन ने खुले बाड़े में उनकी मां के साथ छोड़ा। इस खुशी के पल को देखने और अपने मोबाइल कैमरे में कैद करने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी चिड़िया घर पहुंचे थे। इन दोनों शावकों को देख सैलानियों के चेहरे पर खुशी नजर आई। इन बच्चों की देखरेख कर रहे अधिकारियों का कहना है कि नन्हे टाइगरों को अभी मां का दूध ही दिया जा रहा है। इसके साथ ही मां दुर्गा के खान-पान का पूरा ध्यान प्रबंधन द्वारा रखा जा रहा है। तेज गर्मी को देखते हुए दोनों शावकों को सुबह के वक्त बाहर नहीं निकाला जाएगा। बल्कि दो घंटे के लिए इन शावकों को बाहर छोड़ा जाएगा। टाइगर शावकों को देखने सैलानी बड़ी संख्या में आ रहे हैं।

इस मौके पर महापौर शोभा सिकरवार ने अपनी खुशी का इजहार किया है, उन्होंने कहा कि टाइगर बचाने की दिशा में गांधी प्राणी उद्यान बेहतर काम कर रहा है। वहीं, नगर निगम के उपायुक्त मुकुल गुप्ता ने कहा कि जल्द ही शावकों का नामकरण किया जाएगा। उसके साथ ही चिड़ियाघर को नए सिरे से सजाया संवारा जा रहा है और हरियाली को बढ़ावा देते हुए यहां पेड़ पौधों की संख्या बढ़ाई जा रही है, जिससे आने वाले पर्यटकों को चिड़ियाघर में शांति और सुकून के साथ ही वाइल्डलाइफ का आनंद लेने की अनुभूति महसूस हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अतीक-अशरफ की हत्याकांड का 'चौथा' किरदार कौन?

17 Apr 2023

शिक्षक भर्ती घोटाले में टीएमसी विधायक जीवन कृष्ण साहा हुए गिरफ्तार

17 Apr 2023

लुधियाना के सिविल अस्पताल में बच्चा चोरी,मरीज देखने के बहाने महिला वार्ड में घुसी

17 Apr 2023

हिसार जाट कॉलेज का गेट बंद कर हंगामा,2 हजार का नाम काटने से भड़के स्टूडेंट्स समेत बड़ी खबरें

17 Apr 2023

उद्धव ने हिंदुत्व के मुद्दे पर बीजेपी को घेरा कहा हिंदुत्व 'गौमूत्रधारी हिंदुत्व' है

17 Apr 2023
विज्ञापन

अंबाला: संगम ढाबे में खाना खाने आए दो पक्षों में झगड़ा,माथे पर गोली लगने से एक की मौत, दूसरा घायल

17 Apr 2023

वरुण गांधी ने वाराणसी के युवक के खिलाफ क्यों दायर किया मानहानि का मुकदमा?

17 Apr 2023
विज्ञापन

जालंधर उपचुनाव: सुशील रिंकू के नामांकन के लिए इकट्ठा हुए आप वर्करों में खूनी टकराव, देखती रही पुलिस

17 Apr 2023

हिसार से खाटूश्याम बाबा के लिए बस सुविधा शुरू, किराया 290 रुपये

17 Apr 2023

हिसार: जाट कॉलेज में प्रिंसिपल-लैक्चरर में विवाद,क्लास में बेसुध होकर गिरी इंग्लिश टीचर

17 Apr 2023

बठिंडा मिलिट्री स्टेशन फायरिंग केस,4 जवानों की हत्या का आरोपी गनर गिरफ्तार

17 Apr 2023

नारनौल: पुलिस कर्मचारी को ट्राला ने कुचला,फौज से रिटायरमैंट के बाद लगा था SPO

17 Apr 2023

अमृतसर: स्वर्ण मंदिर में चेहरे पर तिरंगा लगाकर पहुंची लड़की को सेवादार ने रोका, वीडियो वायरल पर SGPC की सफाई

17 Apr 2023

Atiq Ahmed Murder: वो पिस्टल जिससे अतीक-अशरफ मारे गए, तुर्किये में बनती है; भारत में है बैन

17 Apr 2023

खौफ ऐसा था कि अतीक अहमद के केस पर सुनवाई से जज भी थर्राते थे

17 Apr 2023

अतीक की हत्या के बाद एक्शन में सीएम योगी, गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट

16 Apr 2023

यमुनानगर में चौथी क्लास के बच्चे ने किया सुसाइड,दादी ने टोका तो गुस्से में फंदा लगाया समेत बड़ी खबरें

15 Apr 2023

पानीपत: किन्नर से शादी के बाद 'धोखा',दिलासा देकर बदलवाया जेंडर

15 Apr 2023

बठिंडा मिलिट्री स्टेशन फायरिंग केस, SFJ ने ली 4 जवानों की मर्डर की जिम्मेदारी

15 Apr 2023

अतीक अहमद के बेटे असद के एनकाउंटर पर चौंकाने वाला खुलासा!

15 Apr 2023

अशोक गहलोत से तकरार के बीच भी सचिन पायलट नहीं छोड़ेंगे कांग्रेस का साथ!

15 Apr 2023

सोनीपत: अनुबंध कर्मी की गोली मार कर हत्या,चौबारे में बैड पर सोते हुए मर्डर

15 Apr 2023

गुरुग्राम लाया जाएगा कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस,ठाकरान ब्रदर्स के कत्ल केस में होगी पूछताछ

15 Apr 2023

बिहारियों को पिटने के मामले में मनीष कश्यप गिरफ्तार, सोनू सूद ने किया समर्थन

15 Apr 2023

अमृतसर: फिर घुसा पाकिस्तानी ड्रोन,BSF के जवानों ने फायरिंग कर खदेड़ा,21 करोड़ की हेरोइन बरामद

15 Apr 2023

रोहतक: 100 एकड़ की पराली जली,20 लाख का नुकसान,कारिंदे ने रंजिश के चलते दिया वारदात को अंजाम

15 Apr 2023

Video: पन्ना-कटनी मार्ग पर चार शावकों संग सड़क पार करते दिखी बाघिन, राहगीरों ने रोमांचक नजारे का वीडियो बनाया

15 Apr 2023

फरीदकोट में हुआ बड़ा हादसा,जन्मदिन मना रहे दोस्तों की कार नहर में जा गिरी,3 पानी में बहे

14 Apr 2023

रेवाड़ी में व्यक्ति की गला रेत कर हत्या,तिरपाल में बांधकर जोहड़ में फेंका शव समेत हरियाणा की बड़ी खबरें

14 Apr 2023

चंडीगढ़: बच्चों के झगड़े में मारा था पिता-पुत्र को चाकू, घायलों के परिजनों ने घेरा DSP ऑफिस

14 Apr 2023
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

$video_url='';
Election
एप में पढ़ें

Followed