फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM will attend the tribal conference in Nepanagar, gift of development works worth Rs 363 crore

MP News: सीएम नेपानगर में जनजातीय सम्मेलन में शामिल होंगे, 363 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

Sun, 15 Mar 2026 09:39 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sun, 15 Mar 2026 09:39 AM IST
सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार को नेपानगर में जनजातीय सम्मेलन में शामिल होकर 363 करोड़ 82 लाख रुपये के 127 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इस दौरान आदिवासी समुदाय के लिए सरकारी योजनाओं की जानकारी, हितलाभ वितरण और विकास प्रदर्शनी भी आयोजित होगी।
 

विज्ञापन
MP News: CM will attend the tribal conference in Nepanagar, gift of development works worth Rs 363 crore
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार को नेपानगर में आयोजित जनजातीय सम्मेलन में शामिल होंगे। इस दौरान वे 363 करोड़ 82 लाख रुपये की लागत से होने वाले 127 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इन परियोजनाओं से बुरहानपुर और आसपास के क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम के तहत नेपानगर में जनजातीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें आदिवासी समुदाय के विकास और कल्याण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। सम्मेलन में “धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान” के अंतर्गत एक विशेष कार्यशाला भी आयोजित होगी, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी जनजातीय समाज के लोगों को सरकारी योजनाओं और उनके लाभ के बारे में बताएंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP Weather Today: MP में बदलेगा मौसम का मिजाज, गर्मी के बीच आंधी-बारिश की एंट्री, 4 दिन कई जिलों में रहेगा असर
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सम्मेलन में मौजूद जनजातीय समाज के लोगों से सीधे संवाद भी करेंगे। इसके साथ ही पात्र हितग्राहियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाले लाभ और प्रमाण-पत्र भी वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम स्थल पर कई विभागों की विकास प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसमें कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, वन विभाग और आजीविका मिशन से जुड़ी योजनाओं की जानकारी प्रदर्शित की जाएगी। प्रदर्शनी के माध्यम से किसानों और जनजातीय समुदाय को आधुनिक खेती, पशुपालन, रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी दी जाएगी। राज्य सरकार का उद्देश्य जनजातीय बहुल क्षेत्रों में विकास योजनाओं को तेजी से लागू करना और स्थानीय लोगों को उनका पूरा लाभ दिलाना है। मुख्यमंत्री के इस दौरे से नेपानगर और आसपास के आदिवासी क्षेत्रों में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal News: फर्जी बिल भुगतान मामले में निगम की कार्रवाई, आरोपी गुणवंत सेवतकर से वित्त विभाग का प्रभार वापस
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed