{"_id":"6ab15686fc3f4aa2bb0a7888","slug":"husband-wife-running-immoral-business-at-home-police-arrested-5-people-khandwa-news-c-1-1-noi1224-4751189-2026-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"खंडवा: पति-पत्नी घर में चला रहे थे देह व्यापार, महिला संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ाया युवक; पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंडवा: पति-पत्नी घर में चला रहे थे देह व्यापार, महिला संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ाया युवक; पांच गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
Published by: खंडवा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 03:07 PM IST
Link Copied
खंडवा जिले की मांधाता थाना पुलिस ने एक महिला और उसके पति द्वारा घर में चलाए जा रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। मौके से महिला संग एक युवक को आपत्तिजनक हालत में और आपत्तिजनक सामग्री के साथ पकड़ा गया। वहीं पुलिस ने इस मामले में मौके से अनैतिक व्यापार से जुड़ी धाराओं में कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। मांधाता पुलिस के अनुसार सोमवार शाम खंडवा एसपी अगम जैन के निर्देशन में थाना प्रभारी अनोख सिंह सिंधिया और उनकी टीम ने इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया है।
जानकारी के अनुसार पुनासा ब्लॉक के ग्राम इनपुन के पुनर्वास सेक्टर-01 में सोमवार शाम मांधाता थाना पुलिस ने दबिश दी। इस दौरान एक मकान के बाहर कुछ लोग इंतजार करते मिले। मकान की तलाशी के दौरान पुलिस को एक कमरे में महिला संग एक युवक आपत्तिजनक स्थिति में भी मिला। तलाशी के दौरान पुलिस को इनके कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री भी मिला जिसे जब्त किया गया। इस मामले में महिला सहीत चार पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के बाद पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की धारा 3, 4, 5, 6 और 7 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा। वहीं इस पूरी कार्रवाई में मांधाता थाना व मोरटक्का चौकी पुलिस की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इधर मांधाता थाना प्रभारी अनोखसिंह सिंधिया के अनुसार पिछले काफी दिनों से इनपुन पुनर्वास क्षेत्र में कलाबाई और उसके पति दीपक के अनैतिक व्यापार से जुड़ी गतिविधियों में लिप्त होने की शिकायतें मिल रही थीं। जिस पर आज मोरटक्का चौकी और थाने का बल साथ लेकर संयुक्त रूप से दबिश दी गई। इस दौरान कलाबाई के घर पर तीन युवक और एक युवती को पकड़ा गया। इनमें एक युवक मकान में आपत्तिजनक हालत में मिला, जिसके पास कुछ सामग्री भी जब्त हुई। सभी को चौकी लाकर कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।