{"_id":"6a2e658e45a6891b4a05631c","slug":"video-meerut-muni-saumya-sagar-says-devotion-and-the-chanting-of-mantras-alleviate-suffering-2026-06-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: मुनि सौम्य सागर बोले- भक्ति और मंत्र जाप से दूर होते हैं कष्ट","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
Meerut: मुनि सौम्य सागर बोले- भक्ति और मंत्र जाप से दूर होते हैं कष्ट
हस्तिनापुर कस्बे के श्री दिगंबर जैन प्राचीन बड़ा मंदिर स्थित भव्य त्रिमूर्ति जिनालय में भगवान शांतिनाथ की प्रतिमा के समक्ष चल रहे 40 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान के 25वें दिन श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने विधान में भाग लेकर पूजा-अर्चना की। शांतिधारा करने का सौभाग्य लवी जैन, सुनील जैन, मंजू जैन, मनी जैन, प्रवीण जैन, प्रियंक जैन और सुनीता जैन परिवार, अंबाला को प्राप्त हुआ। तीर्थ क्षेत्र कमेटी सदस्य एवं विधान संयोजक विजय कुमार जैन ने तिलक और माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। मंगल प्रवचन में मुनि 108 सौम्य सागर महाराज ने कहा कि दिगंबर मुनिराज समस्त परिग्रहों का त्याग कर आत्मकल्याण के मार्ग पर चलते हैं। जिनवाणी ही परमौषधि है। भक्ति और मंत्र जाप करने कष्ट दूर होते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।