ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1.
दलितों के उत्पीड़न पर कांग्रेस की बीजेपी को घेरने की तैयारी, अध्यक्ष राहुल गांधी का राजघाट पर उपवास, देश भर के पार्टी ऑफिसों में ऐसा ही कार्यक्रम
दलितों उत्पीड़न पर राहुल गांधी का उपवास
2.
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के उपवास पर बीजेपी के नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य जीवीएल नरसिम्हा राव का तंज, कहा ये दलित हित के लिए उपवास नहीं, दलित हितों का उपहास है
राहुल के 'उपवास' को BJP ने बताया 'उपहास'
3.
राजस्थान के जयपुर में भारत बंद से आहत RSS कार्यकर्ता ने खुद को लगाई आग, 70 फीसदी झुलसे कार्यकर्ता रघुवीर ने कहा, आरक्षण और जातिवाद से भरे समाज में नहीं जीना
भारत बंद से आहत RSS कार्यकर्ता ने लगाई खुद को आग
4.
लखनऊ में सीएम आवास के सामने आत्मदाह की कोशिश करने वाली रेप पीड़िता के पिता की जेल में मौत, पीड़िता का बीजेपी MLA कुलदीप सिंह सेंगर पर गैंगरेप का आरोप, पीड़िता के पिता को भिजवाया था जेल
रेप पीड़िता के पिता की जेल में मौत
5.
यूपी के मऊ में प्रदर्शन के नाम पर ऑटो ड्राइवरों का बवाल, चक्का जाम कर अराजकता फैलाने के आरोप में पुलिस ने ऑटो चालकों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
प्रदर्शन के नाम पर ऑटो ड्राइवरों का बवाल
6.
बहराइच में तेंदुए ने किया दादा संग खेत पर सो रहे पांच साल के बच्चे पर हमला, पोते को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गए दादा, 25 मिनट तक की लड़ाई
पोते को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गए दादा
7.
अपने घर में बगावत से जूझ रहा पाकिस्तान, लाखों पश्तूनों ने निकाली पाकिस्तान सरकार के खिलाफ बड़ी रैली, लगे आजादी के नारे
पाक के खिलाफ पश्तूनों ने निकाली रैली
8.
एनआईए की वॉंटेड लिस्ट में पाकिस्तान के 3 राजनयिक, इनमें से एक पाक राजनयिक अमीर जुबैर सिद्दीकी पर अमेरिका इजरायल दूतावासों पर मुंबई हमले जैसी साजिश रचने का आरोप, इंटरपोल से मदद मांगी
NIA की वॉंटेड लिस्ट में तीन पाक राजनयिक
9.
सीरिया में हुए केमिकल हमले के दौरान हुई 70 मौतों के बाद अब सैन्य अड्डे पर मिसाइल अटैक, कई लोगों की जान गई
सीरिया में केमिकल हमले के बाद फिर बिगड़े हालात
10.
कॉमनवेल्थ गेम्स के 5वें दिन भारत की झोली में आया 8वां गोल्ड मेडल, 10 मीटर एयर पिस्टल निशानेबाजी में जीतू राय ने जीता गोल्ड, निशानेबाज ओम मिथरवाल ने भी ब्रॉन्ज मेडल किया अपने नाम
CWG में भारत को 8वां गोल्ड