Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
clash over kite flying erupted in the Kot Meet Singh area of Amritsar, leaving a minor injured.
{"_id":"69818aedc2e2213f9d056d22","slug":"video-clash-over-kite-flying-erupted-in-the-kot-meet-singh-area-of-amritsar-leaving-a-minor-injured-2026-02-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर के कोट मीत सिंह इलाके में पतंगबाजी को लेकर खूनी संघर्ष, नाबालिग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमृतसर के कोट मीत सिंह इलाके में पतंगबाजी को लेकर खूनी संघर्ष, नाबालिग घायल
अमृतसर के कोट मीत सिंह इलाके में पतंगबाजी को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद हिंसक झगड़े में तब्दील हो गया। इस दौरान ईंट-पत्थरों से हुए हमले में एक नाबालिग लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
घायल नाबालिग के रिश्तेदार लखविंदर सिंह ने बताया कि करीब 13-14 वर्षीय बच्चा पिछले कुछ महीनों से उनके पास रह रहा था। कुछ दिन पहले पतंग की डोर को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी, जिसके बाद दूसरे पक्ष ने रंजिश रख ली। आरोप है कि पहले बच्चे को घर से उठाकर उसके साथ मारपीट की गई और बाद में फोन कर उसे छुड़वाने की बात कही गई।
लखविंदर सिंह के अनुसार, तीन-चार दिन बाद फिर से दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर ईंट-पत्थर चले। इस दौरान नाबालिग के सिर पर गंभीर चोटें आईं और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मामले को लेकर एसपी अमृतसर विशालजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाद की जड़ पतंगबाजी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गोली चलने की कोई पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।