{"_id":"698032ec63d1179aa00c8cce","slug":"video-the-grand-inauguration-of-the-third-world-punjabi-bhavan-took-place-in-amritsar-2026-02-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में तीसरे विश्व पंजाबी भवन का भव्य उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में पंजाबी मातृभाषा के संरक्षण और प्रचार के उद्देश्य से तीसरे ‘विश्व पंजाबी भवन’ का भव्य उद्घाटन किया गया। यह कार्यक्रम विश्व पंजाबी सभा के चेयरमैन डॉ. दलबीर सिंह काथूरिया के संरक्षण में आयोजित हुआ, जिसमें साहित्य, संगीत और सिनेमा जगत की कई प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया।
प्रसिद्ध सूफी गायक पूर्ण शाह वडाली ने कहा कि मातृभाषा को जीवित रखने के लिए ऐसे प्रयास ऐतिहासिक महत्व रखते हैं। वहीं पंजाबी अभिनेता गुरप्रीत घुग्गी ने उन स्कूलों और संस्थानों पर कड़ा प्रहार किया जो बच्चों को पंजाबी बोलने से रोकते हैं। उन्होंने कहा कि मातृभाषा का अपमान करने वालों के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए और चुप रहना भी अपराध है।
डॉ. काथूरिया ने बताया कि कनाडा और लाहौर के बाद अमृतसर में खुला यह तीसरा विश्व पंजाबी भवन है। यहां साहित्यिक गोष्ठियां, कवि दरबार निःशुल्क आयोजित होंगे तथा बाहर से आने वाले साहित्यकारों के लिए ठहरने की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।