Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Teenager leaves home fearing scolding at school; reaches Amritsar, 2,500 km away from Andhra Pradesh.
{"_id":"6a794c3c7ad6a0b9c203f142","slug":"video-teenager-leaves-home-fearing-scolding-at-school-reaches-amritsar-2500-km-away-from-andhra-pradesh-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"स्कूल में डांट के डर से घर से निकला किशोर, आंध्र प्रदेश से 2500 किमी दूर अमृतसर पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में डांट के डर से घर से निकला किशोर, आंध्र प्रदेश से 2500 किमी दूर अमृतसर पहुंचा
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से लापता हुआ 15 वर्षीय किशोर करीब 2500 किलोमीटर का सफर तय कर ट्रेन से अमृतसर पहुंच गया। रेलवे चाइल्ड हेल्प डेस्क, बाल सुरक्षा विभाग और बाल कल्याण समिति की मुस्तैदी से तीन दिन की तलाश के बाद बच्चे को उसके माता-पिता से मिला दिया गया। परिवार को जब पता चला कि उनका बच्चा पंजाब में सुरक्षित है तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
बाल कल्याण समिति अमृतसर के एडवोकेट एमके शर्मा ने बताया कि 6 अगस्त को रेलवे पुलिस से सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन पर एक 15 वर्षीय बच्चा मिला है। टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे सुरक्षित रेस्क्यू किया। काउंसलिंग के दौरान पता चला कि बच्चा विशाखापट्टनम का रहने वाला है और केवल तेलुगु बोलता है। इस कारण उसके घर और परिवार की जानकारी जुटाना बड़ी चुनौती बनी।
बच्चे को चिल्ड्रन होम फॉर बॉयज भेजने के साथ विशाखापट्टनम प्रशासन, पुलिस और बाल कल्याण समिति से संपर्क किया गया। लगातार तालमेल के बाद परिवार का पता लगाया गया। रविवार को माता-पिता अमृतसर पहुंचे। दस्तावेजों की जांच और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद बच्चे को उनके सुपुर्द कर दिया गया।
परिजनों के अनुसार स्कूल में बच्चे के हाथ से लैपटॉप या टैबलेट गिरकर टूट गया था। इस पर शिक्षक ने उसे डांटा और पुलिस में शिकायत करने की बात कही। डर के कारण बच्चा घर लौटा, स्कूल की वर्दी बदली और बिना बताए घर से निकल गया। बाद में परिवार ने विशाखापट्टनम पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
बस स्टैंड के पास लावारिस मिली 20 दिन की बच्ची
इसी दौरान अमृतसर बस स्टैंड के पास करीब 20 दिन की एक बच्ची लावारिस हालत में मिली। बस स्टैंड पुलिस पोस्ट की सूचना पर बाल कल्याण समिति ने छुट्टी के दिन भी तत्काल कार्रवाई की और बच्ची को सुरक्षित चाइल्ड केयर संस्था में भेजने के निर्देश दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।