{"_id":"6aa1238a09dc000ef303faba","slug":"accused-arrested-in-punjab-social-media-influencer-manjeet-kaur-murder-case-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाब की सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मनजीत कौर हत्याकांड में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब की सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मनजीत कौर हत्याकांड में आरोपी गिरफ्तार
Video Desk Amar Ujala Dot Com
Published by: Chandra Prakash Neeraj
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:46 PM IST
Link Copied
पंजाब की सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मनजीत कौर का अपहरण कर हत्या के मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने कपूरथला के रहने वाले आरोपी परमिंदर सिंह उर्फ पिंदा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपों ने मनजीत के गर्भ में पल रहे बच्चे को लेकर उसकी हत्या की, आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि मनजीत कौर यह कहती थी कि उसके पेट में पल रहा बच्चा उसका है और शादी के लिए दबाव बना रही थी। जबकि आरोपी को मनजीत के चरित्र पर शक था और वह लगातार बच्चा किसी और का होने की बात कहता था। इसी को लेकर उन दोनों के बीच कई बार तीखी नोंक-झोक और मारपीट तक हुई। इसके बाद आरोपी ने पूरी प्लानिंग के तहत मनजीत कौर का अपहरण कर उसे मौत के घाट उतार दिया। सूत्र बताते हैं कि पकड़े गए आरोपी ने दोनों के कॉमन फ्रेंड शुभी के जरिए मनजीत को फोन कर मिलने के लिए सेक्टर 34 में बुलवाया था । जहां आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर मनजीत का अपहरण कर उसे खरड़ ले गया,जहां उसके साथ मारपीट करने के बाद शहतूत के पेड़ से बांधकर जिंदा जला दिया। मृतका की मां ने कथित तौर पर आरोप लगाया कि शुभी और पिंदा ने कॉल कर उनकी बेटी को सेक्टर-34 में बुलाया था। इसके बाद 3 और 4 जुलाई की रात दोनों ने उनकी बेटी के साथ मारपीट की और उसे गाड़ी में अगवा कर मोरिंडा के जंगल क्षेत्र में ले गए। वहां उसे सतूत के पेड़ से बांधकर आग लगा दी। शिकायकर्ता मां के अनुसार, आग लगाने के बाद आरोपी फरार हो गए। इसी दौरान बेटी का एक जानकार वहां अचानक पहुंचा और कंबल डालकर आग बुझाई। इसके बाद उसे मोरिंडा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई, आरोप है कि घटना के बाद से खरड़ पुलिस ने न तो हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया और ने इंफ्लूएंसर के होश में आने के बाद उसके बयान दर्ज किए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।