{"_id":"6a8e95dafc534db3220cf87f","slug":"bjp-puts-an-end-to-alliance-speculation-will-contest-elections-alone-on-117-seats-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"बीजेपी ने गठबंधन की अटकलों पर लगाया विराम, 117 सीटों पर अकेले लड़ेगी चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजेपी ने गठबंधन की अटकलों पर लगाया विराम, 117 सीटों पर अकेले लड़ेगी चुनाव
Video Desk Amar Ujala Dot Com
Published by: Chandra Prakash Neeraj
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:00 PM IST
Link Copied
पंजाब में बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल के बीच संभावित गठबंधन को लेकर चल रही अटकलों पर अब विराम लग गया है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष ने गठबंधन की संभावना को सिरे से खारिज करते हुए साफ कर दिया है कि पार्टी पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।पटियाला में आयोजित जोनल मीटिंग के दौरान बीएल संतोष ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी आगामी विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर अपने दम पर चुनावी मैदान में उतरेगी। उनके इस बयान से बीजेपी और अकाली दल के बीच दोबारा गठबंधन की चर्चाओं पर फिलहाल पूर्ण विराम लग गया है। बीएल संतोष के बयान के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने भी पार्टी का रुख स्पष्ट कर दिया। उन्होंने कहा कि अकाली दल के साथ गठबंधन का कोई सवाल ही नहीं है। बीजेपी अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी और अकाली दल के अलावा कांग्रेस तथा आम आदमी पार्टी को भी चुनावी मैदान में चुनौती देगी। बीजेपी के अकेले चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद पंजाब की सियासत और चुनावी समीकरण काफी दिलचस्प हो गए हैं। अब आगामी विधानसभा चुनाव में मुकाबला बहुकोणीय होने के आसार हैं। बीजेपी जहां अपने संगठन और चुनावी आधार को मजबूत करने की कोशिश करेगी, वहीं कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और अकाली दल भी अपनी-अपनी रणनीति के साथ मैदान में उतरेंगे।बीजेपी के इस फैसले से पंजाब में चुनावी मुकाबले की तस्वीर और स्पष्ट हो गई है और आने वाले दिनों में गठबंधन की राजनीति के बजाय अलग-अलग दलों के बीच सीधे मुकाबले पर ज्यादा फोकस देखने को मिल सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।