{"_id":"6a8ef72daaf8aa5b650ab210","slug":"video-women-thronged-the-teej-fair-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"तीज के मेले में उमड़ा महिलाओं का सैलाब, डॉ. गुरप्रीत कौर ने की शिरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीज के मेले में उमड़ा महिलाओं का सैलाब, डॉ. गुरप्रीत कौर ने की शिरकत
जिंदवड़ी स्थित पैलेस में तीज के त्योहार को लेकर आयोजित भव्य समारोह में हजारों की संख्या में महिलाएं और युवतियां पहुंचीं। महिलाओं की भारी भीड़ और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। समारोह में पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की धर्मपत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर मान का श्री आनंदपुर साहिब पहुंचने पर स्वागत किया।
समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. गुरप्रीत कौर मान ने कहा कि तीज का त्योहार पंजाबी महिलाओं के लिए खुशी, मिलाप, आपसी सांझ और प्यार का संदेश लेकर आता है। यह पंजाब की समृद्ध संस्कृति और पारंपरिक विरासत का अभिन्न हिस्सा है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और विरासत से जोड़ने में मदद मिलती है।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से गांव-गांव और शहर-शहर तीज के मेले आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि पंजाबी संस्कृति की परंपराओं को और मजबूत किया जा सके। उन्होंने कहा कि गुरु नगरी श्री आनंदपुर साहिब की ऐतिहासिक धरती पर पंजाब की अनमोल विरासत से जुड़े इस पर्व का आयोजन विशेष महत्व रखता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।