Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Akali Dal to hold 'Maavan-Dhiyan Di Lalkar' (Mothers and Daughters' Challenge) protest against drugs in Faridkot on October 9; MP Harsimrat Kaur Badal to lead the event
{"_id":"6ac4a517fb06c1a4650d74b8","slug":"video-akali-dal-to-hold-maavan-dhiyan-di-lalkar-mothers-and-daughters-challenge-protest-against-drugs-in-faridkot-on-october-9-mp-harsimrat-kaur-badal-to-lead-the-event-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में नशे के खिलाफ अकाली दल का मावां-धियां दी ललकार धरना 9 अक्टूबर को,सांसद हरसिमरत कौर बादल करेंगी नेतृत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में नशे के खिलाफ अकाली दल का मावां-धियां दी ललकार धरना 9 अक्टूबर को,सांसद हरसिमरत कौर बादल करेंगी नेतृत्व
फरीदकोट में शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता परमबंस सिंह बंटी रोमाणा ने कहा कि पंजाब में नशे की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है, लेकिन आम आदमी पार्टी सरकार नशे पर रोक लगाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि नशा खत्म होने के बजाय अब इसकी होम डिलीवरी तक हो रही है। बंटी रोमाणा ने कहा कि नशे की समस्या का सबसे ज्यादा असर महिलाओं और परिवारों पर पड़ रहा है। किसी बहन का भाई, किसी मां का बेटा और किसी महिला का पति नशे की दलदल में फंसा हुआ है। इसके कारण कई परिवार आर्थिक संकट और भुखमरी की कगार पर पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को नशे के खिलाफ महज दावे करने के बजाय धरातल पर प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ शिरोमणि अकाली दल की ओर से 9 अक्टूबर, शुक्रवार को फरीदकोट के डीसी कार्यालय के बाहर मावां-धियां दी ललकार धरना दिया जाएगा। धरना सुबह 10 बजे शुरू होगा, जिसमें पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं सांसद हरसिमरत कौर बादल विशेष रूप से पहुंचकर शिरकत करेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।