{"_id":"6a54ecaa814c5ab29c05df45","slug":"video-armed-miscreants-committed-a-robbery-at-gunpoint-2026-07-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"हथियारबंद बदमाशों ने बंदूक की नोक पर की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरनतारन जिले के गांव नौरंगाबाद में रविवार देर रात हथियारबंद अज्ञात बदमाशों ने एक घर में घुसकर मां-बेटी और पांच वर्षीय बच्ची को पिस्तौल की नोक पर बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने घर में रखी नकदी, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान सहित करीब 20 लाख रुपये से अधिक का सामान लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर के बाहर खड़ी बुलेट मोटरसाइकिल, घरेलू गैस सिलेंडर और सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी अपने साथ ले गए, ताकि उनके खिलाफ कोई सबूत न बच सके।
पीड़िता बलजिंदर कौर और उनकी बेटी अमोलदीप कौर ने बताया कि देर रात कुछ अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुस आए। बदमाशों ने हथियार दिखाकर उन्हें और घर में मौजूद पांच वर्षीय बच्ची को डराया-धमकाया तथा एक कमरे में चारपाई से बांध दिया। इसके बाद आरोपियों ने पूरे घर की तलाशी ली और कीमती सामान समेटकर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही गोइंदवाल साहिब सब-डिवीजन के डीएसपी हरिंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।