{"_id":"6a55ed32d83acca4b505d53b","slug":"pm-modi-s-chandigarh-visit-bomb-threat-ahead-of-july-17-schools-and-railway-stations-on-high-alert-2026-07-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"PM Modi Chandigarh Visit: 17 जुलाई से पहले बम धमकी, स्कूल-रेलवे स्टेशन हाई अलर्ट पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Modi Chandigarh Visit: 17 जुलाई से पहले बम धमकी, स्कूल-रेलवे स्टेशन हाई अलर्ट पर
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Tue, 14 Jul 2026 01:33 PM IST
Link Copied
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई के प्रस्तावित चंडीगढ़ दौरे से पहले उसी दिन बम धमाकों की धमकी मिलने से पंजाब-चंडीगढ़ की सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। सोमवार सुबह तीन नामी स्कूलों, मोहाली मेयर कार्यालय और चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को आईईडी से उड़ाने की धमकी वाला ई-मेल मिलने के बाद प्रशासन ने पूरे इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया। पुलिस, बम निरोधक दस्ते और स्निफर डॉग टीमों ने घंटों तक सघन तलाशी अभियान चलाया लेकिन कहीं भी कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद सभी परिसरों को सुरक्षित घोषित कर दिया गया। डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे यादवेंद्र पब्लिक स्कूल (वाईपीएस), डीएवी पब्लिक स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) और मोहाली मेयर कार्यालय को धमकी भरा ई-मेल मिला। ई-मेल में 17 जुलाई को स्कूलों को दोपहर 1:15 बजे और मेयर कार्यालय को 3:15 बजे आईईडी विस्फोट से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी। इसके साथ चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को भी निशाना बनाने व केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को जान से मारने की धमकी का जिक्र किया गया। ई-मेल में लोगों से प्रधानमंत्री के सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल नहीं होने की अपील भी की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।