{"_id":"6abf87ee4f70d684340b8b12","slug":"video-commercial-department-clinches-ferozepur-divisions-first-inter-departmental-volleyball-tournament-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर मंडल के प्रथम अंतर-विभागीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट पर वाणिज्य विभाग का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर मंडल के प्रथम अंतर-विभागीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट पर वाणिज्य विभाग का कब्जा
फिरोजपुर मंडल में पहली बार आयोजित अंतर-विभागीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को खेला गया। रोमांचक मुकाबले में वाणिज्य विभाग की टीम ने इलेक्ट्रिक शेड की टीम को 3-2 से हराकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। पांच सेट तक चले फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और मुकाबला अंत तक रोमांचक बना रहा।
विजेता वाणिज्य विभाग की टीम में कप्तान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/एफएस परमदीप सिंह सैनी, सुनील बजाज, मोहिंदर रावत, देविंदर ग्रेवाल, रिदमप्रीत सिंह और महेंद्र सिंह शामिल रहे।
फाइनल मुकाबले के बाद मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने विजेता टीम को बधाई दी और खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं रेलकर्मियों में टीम भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देती हैं।
यह टूर्नामेंट वरिष्ठ मंडल खेल अधिकारी राहुल देव के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। टूर्नामेंट का समापन खिलाड़ियों द्वारा बेहतर खेल भावना के प्रदर्शन के साथ हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।