{"_id":"6a96c718b2c8263a5b0c1dd2","slug":"video-farmers-in-faridkot-blocked-the-road-to-express-their-protest-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में किसानों ने सड़क जाम कर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट के कोटकपूरा रोड स्थित लैंड मॉर्गेज बैंक के बाहर धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सड़क जाम कर प्रशासन और पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान संगठन के प्रांतीय प्रधान जगजीत सिंह डल्लेवाल विशेष रूप से शामिल हुए। किसानों ने आरोप लगाया कि जेल भरो आंदोलन के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजे गए किसानों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है और उन्हें पर्याप्त सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। किसानों की ओर से बीती 30 मार्च 2026 से लैंड मॉर्गेज बैंक में एकमुश्त ऋण भुगतान योजना लागू करने, किसानों को कर्ज देते समय लिए गए खाली चेक वापस करने समेत अन्य मांगों को लेकर बैंक के समक्ष धरना दिया जा रहा है। इसी संघर्ष के तहत 29 अगस्त को प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन रखा गया था। प्रदर्शन से पहले पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 194 किसानों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके विरोध में किसानों ने रविवार से जेल भरो आंदोलन शुरू किया है। एक दिन पहले सोमवार रात जेल में बंद संगठन के प्रांतीय महासचिव काका सिंह कोटड़ा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस घटना के बाद किसानों में रोष और बढ़ गया। मंगलवार को लैंड मॉर्गेज बैंक के बाहर धरने के दौरान किसानों ने सड़क जाम कर सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।