{"_id":"6a95a85f1c0fc5823a0daf91","slug":"video-firozpur-circular-road-cleaned-under-mission-clean-punjab-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"मिशन क्लीन पंजाब के तहत फिरोजपुर की सर्कुलर रोड की सफाई, विधायक भुल्लर ने खुद संभाली झाड़ू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन क्लीन पंजाब के तहत फिरोजपुर की सर्कुलर रोड की सफाई, विधायक भुल्लर ने खुद संभाली झाड़ू
पंजाब सरकार के मिशन क्लीन पंजाब के तहत नगर काउंसिल की ओर से शहर में सफाई अभियान चलाया गया। डिप्टी कमिश्नर दीशिखा शर्मा और अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर डॉ. अमनदीप कौर के दिशा-निर्देशों पर बगदादी गेट से सर्कुलर रोड होते हुए भगवान वाल्मीकि चौक तक सफाई करवाई गई।
अभियान में फिरोजपुर शहरी विधायक रणबीर सिंह भुल्लर और उनकी पत्नी डॉ. अमनदीप कौर विशेष रूप से शामिल हुए। विधायक भुल्लर ने स्वयं झाड़ू लगाकर सफाई अभियान में सहयोग किया। इस दौरान नगर कौंसिल के कई पार्षद भी मौजूद रहे।
विधायक भुल्लर ने कहा कि पंजाब सरकार का लक्ष्य प्रदेश को स्वच्छ और कचरा मुक्त बनाना है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि फिरोजपुर को साफ-सुथरा रखने के लिए नगर काउंसिल का सहयोग करें और सड़कों पर कचरा न फेंकें।
कार्यकारी अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि 29 अगस्त से 8 सितंबर तक लगातार सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान शहर की विभिन्न लिंक सड़कों, सर्कुलर रोड, मॉल रोड और सार्वजनिक स्थानों की सफाई करवाई जाएगी।
नगर काउंसिल के सैनिटेशन सुपरिंटेंडेंट डॉ. सुखपाल सिंह और सैनिटरी इंस्पेक्टर रुस्तम शेर सोढ़ी ने लोगों से घरों का कचरा वेस्ट कलेक्टर को देने और आसपास सफाई बनाए रखने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।