{"_id":"6aaa2b402104eec220068bdb","slug":"video-manpreet-singh-from-bhadas-village-in-kapurthala-joins-the-police-force-in-canada-2026-09-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"कपूरथला के गांव भदास का मनप्रीत सिंह कनाडा में पुलिस में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपूरथला के गांव भदास का मनप्रीत सिंह कनाडा में पुलिस में भर्ती
बेहतर भविष्य की तलाश में कनाडा गए गांव भदास के युवक मनप्रीत सिंह ने वहां पढ़ाई पूरी करने के बाद पुलिस सेवा में भर्ती होकर अपने सपने को साकार किया है। मनप्रीत सिंह की इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ गांववासियों में भी खुशी का माहौल है।
गांव भदास के सरपंच निशान सिंह बलियाणियां ने बताया कि मनप्रीत सिंह पुत्र सुखजिंदर सिंह ने कनाडा में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद मिनिस्ट्री ऑफ सॉलिसिटर जनरल के अधीन कोरी करेक्शनल एवं पैरोल अधिकारी के पद पर नियुक्ति हासिल की है।
सरपंच ने कहा कि मनप्रीत सिंह की यह उपलब्धि परिवार के लिए गर्व का विषय है। साथ ही, यह पूरे गांव और क्षेत्र के लिए भी सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि मनप्रीत ने मेहनत और लगन के बल पर विदेश में अपने करियर को नई दिशा दी और अपने लक्ष्य को हासिल किया। मनप्रीत सिंह की नियुक्ति की खबर मिलने के बाद गांव में खुशी का माहौल है और ग्रामीणों की ओर से परिवार को बधाइयां दी जा रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।