{"_id":"6ab0b207b88839f6a007b585","slug":"video-truck-and-bike-collide-in-kapurthala-father-and-son-die-2026-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"कपूरथला में ट्रक और बाइक की टक्कर, पिता-पुत्र की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपूरथला में ट्रक और बाइक की टक्कर, पिता-पुत्र की माैत
कपूरथला-जालंधर रोड पर गांव अठोला के पास देर रात एक ट्रक और बाइक की भीषण टक्कर होने से दर्दनाक सड़क हादसा होने की खबर है। इस हादसे में बाईक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई है, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, गौरी पत्नी कैलाश निवासी बिहार, हाल निवासी गांव अठोला, अपने पति कैलाश (40) और पांच वर्षीय बेटे लवकुश के साथ बाईक पर कपूरथला से गांव अठोला की ओर जा रही थी। जब वे गांव के पास जालंधर रोड पर पहुंचे तो उनकी बाईक की एक ट्रक से टक्कर हो गई।
हादसा इतना भीषण था कि पांच वर्षीय लवकुश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कैलाश और उसकी पत्नी गौरी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल कपूरथला लाया गया। ड्यूटी पर तैनात डॉ. जशन ने जांच के बाद कैलाश को मृत घोषित कर दिया, जबकि गौरी का उपचार जारी है।
वहीं घटना की सूचना मिलने पर पीसीआर टीम भी सिविल अस्पताल कपूरथला पहुंची। पीसीआर इंचार्ज रणजीत सिंह ने बताया कि हादसे संबंधी जालंधर से जुड़े संबंधित थाने को सूचित कर दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मृतक कैलाश के शव को सिविल अस्पताल कपूरथला के शवगृह में रखवा दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।