{"_id":"69f188ea05914626500ec44b","slug":"video-firing-in-bathinda-one-injured-2026-04-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"बठिंडा में विवाद के बाद फायरिंग, गोली लगने से एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बठिंडा में विवाद के बाद फायरिंग, गोली लगने से एक घायल
बठिंडा के गांव गुरुसर सेनेवाला में बुधवार सुबह फायरिंग में टीटू नामक व्यक्ति पेट में गोली लगने से गंभीर घायल हो गया। परिजनों ने उसे अस्पताल में दाखिल करवाया जहां से उसे रेफर कर दिया गया। वहीं आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।
थाना पुलिस को घटना का पता ही नहीं चला। अस्पताल में घायल के बेटे गोपी ने बताया कि उसके पिता अपनी बुआ को कोटकपूरा से लेकर आए हुए थे। उसने आरोप लगाया कि कोटकपूरा का रहने वाला राजा फरीदकोट पुलिस के साथ आज सुबह उनके घर आया और उनके पिता की बुआ को ले जाने की कोशिश की। विरोध करने पर राजा ने उसके पिता पर गोलियां चला दी। एक गोली उसके पिता के पेट में लगी। उसने बताया कि उन्होंने पुलिस को 112 नंबर पर फोन भी किया लेकिन पुलिस नहीं आई। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। वहीं एसपी डी जसमीत सिंह ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।