Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Stray Animals Collide with Motorcyclist in Moga; Rider Dies
{"_id":"69f06a33009edc66f10c6a50","slug":"video-stray-animals-collide-with-motorcyclist-in-moga-rider-dies-2026-04-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में आवारा पशुओं ने मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में आवारा पशुओं ने मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर, मौत
मोगा शहर में आवारा पशुओं की वजह से हादसे बढ़ रहे हैं। नई दाना मंडी में सोमवार देर शाम दो आवारा पशु आपस में लड़ते-लड़ते सड़क पर जा पहुंचे और एक मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार 35 वर्षीय जगतार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह सड़क पर काफी देर तक तड़पते रहे, लेकिन मौके पर कोई एंबुलेंस नहीं पहुंची। एडवोकेट जोत आलेख ने अपनी गाड़ी में घायल जगतार सिंह को मोगा सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक जगतार सिंह गांव थाखनवाड़ के रहने वाले थे और राजमिस्त्री का काम करते थे। उनके परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। वे सोमवार शाम 5 बजे मोटरसाइकिल से मोगा में उनके मिस्त्री साथी के साथ मिलने आए थे। पूरे परिवार का गुजारा जगतार सिंह की कमाई पर ही चलता था। मृतक के भाई ने बताया कि अब घर में कमाने वाला कोई नहीं बचा है। मोगा सिटी-1 के प्रभारी वरुण कुमार ने बताया कि सोमवार देर शाम आवारा पशु की चपेट में आने से जगतार सिंह नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। परिवार के बयान के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।