सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A young woman sleeping on the terrace was raped, a report was filed against a young neighbour.

Bareilly News: छत पर सो रही युवती से दुष्कर्म, पड़ोसी युवक के खिलाफ रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 30 Apr 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
A young woman sleeping on the terrace was raped, a report was filed against a young neighbour.
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात छत पर सो रही युवती से पड़ोस के युवक ने डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। युवती के पिता ने बुधवार को नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
Trending Videos

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बुधवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार रात वह परिवार के साथ घर की छत पर हो रहा था। उसकी बेटी भी छत पर अलग सो रही थी। रात में पड़ोस का युवक किसी तरह उनकी छत पर आ गया। उसने उनकी बेटी को डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बेटी की चीखने की आवाज सुनकर घरवाले जाग गए। इसके बाद आरोपी गालियां देते हुए मौके से भाग गया। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने ताया कि युवती के पिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाबालिग से दुष्कर्म, दो के खिलाफ रिपोर्ट
क्योलड़िया थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा है।
एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मंगलवार को सामान खरीदने बाजार गया था। इसी दौरान परिचित साकिब और मनीष उसकी 14 साल की बेटी को बहला-फुसला कर बाइक पर बैठाकर अपने साथ मधु नगला मढ़ी के पास जंगल में ले गए। वहां दोनों युवकों ने बारी-बारी उसके साथ दुष्कर्म किया।

बेटी शाम को को बदहवास हालत में घर लौटी और मां को पूरी बात बताई। इसके बाद वह बेटी को लेकर थाने पहुंचा और तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक वेद सिंह ने बताया कि साकिब और मनीष के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed