सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   groom injured in an accident fell ill while seated on his carriage and passed away In Shahjahanpur

दूल्हा बना संजू पर न बन सका पति: बग्घी पर बैठे-बैठ बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में गई जान; 24 घंटे पहले हुआ था हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: विकास कुमार Updated Wed, 29 Apr 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
सार

दूल्हा बने संजू बग्घी पर बैठकर बरात के साथ रजपुरी पहुंचे, लेकिन इसी दौरान उनकी हालत फिर बिगड़ गई। घरवालों ने उन्हें बंथरा के एक मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने जांच कर उनकी आंत में संक्रमण पाते हुए उनका ऑपरेशन किया। मंगलवार को देर रात उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई और बुधवार सुबह मौत हो गई।

groom injured in an accident fell ill while seated on his carriage and passed away In Shahjahanpur
दूल्हे की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के शाहजहांपुर स्थित मदनापुर के गांव रजपुरी में दूल्हा बनकर पहुंचे हादसे में घायल संजू (25) की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। संजू बरेली के फरीदपुर क्षेत्र के गांव करनपुर के रहने वाले थे।

Trending Videos

शादी से एक दिन पहले हुआ था हादसा
चचेरे भाई यशपाल ने बताया कि रविवार रात आठ बजे गांव से कुछ दूरी पर किसी काम से जाते वक्त संजू एक ट्रैक्टर की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उसी दिन संजू के ताऊ फूल सिंह भी बाइक में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गए थे। दोनों को परिजनों ने बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां संजू की हालत में थोड़ा सुधार लगने पर उन्हें उनके पिता बांकेलाल डॉक्टर की अनुमति लेकर शादी की रस्में निभाने के लिए साथ ले आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आंत में हुआ था संक्रमण
सोमवार की शाम दूल्हा बने संजू बग्घी पर बैठकर बरात के साथ रजपुरी पहुंचे, लेकिन इसी दौरान उनकी हालत फिर बिगड़ गई। घरवालों ने उन्हें बंथरा के एक मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने जांच कर उनकी आंत में संक्रमण पाते हुए उनका ऑपरेशन किया। मंगलवार को देर रात उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई और बुधवार सुबह मौत हो गई। इससे शादी के घर में मातम पसर गया और कन्या पक्ष में भी शोक छा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed