सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ganga expressway new Growth Engine for Connectivity and Development

Ganga Expressway: कनेक्टिविटी और विकास का नया ग्रोथ इंजन, पूर्वांचल और एनसीआर से बरेली मंडल का सीधा जुड़ाव

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 29 Apr 2026 06:18 AM IST
विज्ञापन
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को हरदोई में प्रदेश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे। 594 किलोमीटर लंबा मेरठ-प्रयागराज गंगा एक्सप्रेसवे बरेली मंडल के बदायूं और शाहजहांपुर से निकला है। गंगा एक्सप्रेसवे को कनेक्टिविटी और विकास का नया ग्रोथ इंजन कहा जा रहा है, जिससे पूरब से पश्चिम तक सीधा जुड़ाव होने के साथ ही रुहेलखंड के विकास को रफ्तार मिलेगी।  

ganga expressway new Growth Engine for Connectivity and Development
ganga expressway - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

शिलान्यास के पांच साल चार माह के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को 594 किलोमीटर लंबे मेरठ-प्रयागराज गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही बरेली, बदायूं और शाहजहांपुर के औद्योगिक विकास की राह आसान हो जाएगी। एक्सप्रेसवे पर वाहन 120 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ सकेंगे। इससे न सिर्फ यात्रा का समय घटेगा बल्कि बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर का सीधा जुड़ाव पूर्वांचल और एनसीआर व दिल्ली से हो जाएगा।

Trending Videos


एक्सप्रेसवे के दोनों ओर औद्योगिक गलियारा और भमोरा में औद्योगिक गलियारा विकास को रफ्तार देंगे। किसान, व्यापारी, उद्योगपति कम परिवहन लागत और समय में अपने उत्पाद प्रदेश के कोने कोने के साथ देश के कई हिस्सों में भेज सकेंगे। आने वाले समय में हजारों लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौर करने की बात यह है कि गंगा एक्सप्रेसवे को यमुना एक्सप्रेसवे, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे भी कनेक्ट करते हैं। इसके अलावा बरेली-मथुरा हाईवे, मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे, मेरठ हरिद्वार हाईवे भी कनेक्ट करते हैं। 

ganga expressway new Growth Engine for Connectivity and Development
गंगा एक्सप्रेसवे का रूट चार्ज
बरेली से इस तरह पहुंचे गंगा एक्सप्रेसवे
प्रस्तावित औद्योगिक गलियारे से महज 15 किलोमीटर पर एक्सप्रेसवे बरेली की आंवला तहसील के भमोरा में भी 1000 हेक्टेयर से ज्यादा भूमि औद्योगिक गलियारा विकसित किया जाएगा। बदायूं के घटपुरी में इंटरचेंज के पास और दातागंज में औद्योगिक गलियारा विकसित किया जाएगा। 

भमोरा औद्योगिक गलियारा से घटपुरी की दूरी महज 15 किलोमीटर है। दोनों औद्योगिक गलियारों के बीच सड़क और रेल कनेक्टिविटी भी पहले से बेहतर है। बदायूं के कुंवरगांव से भी एक्सप्रेसवे निकल रहा है। कुंवरगांव से आंवला की दूरी भी करीब 15 किलोमीटर है। आंवला में पहले से इफको फैक्ट्री और पेट्रोलियम कंपनियों के डिपो हैं। 

बरेली से इस तरह होगा जुड़ाव
बरेली से गंगा एक्सप्रेसवे तक पहुंचने को सबसे पास और सीधा रास्ता बदायूं में बिनावर के पास स्थित घटपुरी इंटरचेंज है। इसकी दूरी बरेली जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर है। बरेली-मथुरा हाईवे से घटपुरी पहुंच कर एंट्री की जा सकती है। यही एग्जिट पॉइंट है। घटपुरी इंटरचेंज से एक्सप्रेस-वे पर एंट्री कर मेरठ या प्रयागराज जा सकते हैं। दोनों ओर अन्य इंटरचेंज भी हैं, इनके जरिये दूसरे एक्सप्रेसवे और हाईवे पर एंट्री ली जा सकती है।



मेंथॉल, जरी, फर्नीचर, सुनारी बांस-बेत कारोबार भी बढ़ेगा
मेंथॉल एवं इत्र निर्यातक गौरव मित्तल के मुताबिक रुहेलखंड मेंथॉल का प्रमुख केंद्र है। सालाना पांच हजार करोड़ का टर्नओवर है। जो एक्सप्रेस-वे से और बढ़ेगा। डीलरों की फैक्ट्री विजिट, क्वालिटी चेकिंग आसान होने से उत्पादों की मांग बढ़ेगी। जरी निर्यातक सुदीप रजगडिया के मुताबिक जरी उत्पाद का निर्यात आसान होने से कामगारों की आय बढ़ेगी। फर्नीचर, बांस-बेत समेत अन्य पारंपरिक उद्योगों को राष्ट्र स्तरीय पहचान मिलेगी।

बरेली मंडल में निवेश
जीबीसी एक से चार: 36,261.35 करोड़ के 308 एमओयू, 8858.77 करोड़ निवेश, 277 इकाई शुरू।
जीबीसी 5: 9741.31 करोड़ के 141 एमओयू, 6064.65 करोड़ निवेश, 98 इकाई में उत्पादन शुरू।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed