सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman Slaps Mother for Demanding her Daughter's Wages in Bareilly

Bareilly News: बेटी का मेहनताना मांगा तो मां को मारे थप्पड़, आरोपी महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 29 Apr 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में मेहनताना मांगने पर एक महिला ने दूसरी महिला को पीट दिया। उसके कई थप्पड़ मारे। पीड़ित ने आरोपी महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।  

Woman Slaps Mother for Demanding her Daughter's Wages in Bareilly
महिला ने पीड़ित को थप्पड़ मारे - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

बरेली में मेहनताना मांगने पर एक महिला को थप्पड़ मारने और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में दुकान के सामने खड़ी महिला पीड़ित को थप्पड़ मारती दिख रही है। यह घटना सुभाष नगर थाना क्षेत्र के करगैना इलाके की है। पीड़ित महिला ने इस संबंध में एसएसपी से शिकायत की। थाना पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

Trending Videos


पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर एक महिला द्वारा दूसरी महिला के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद यह प्रकरण संज्ञान में आया। जांच में पाया गया कि पीड़ित महिला की बेटी आरोपी महिला के घर पर घरेलू काम करती थी। उसकी मेहनताना को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी महिला ने पीड़ित के साथ मारपीट की। सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed