सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Admission process begins for Master degree in Cyber Law at Rohilkhand University in Bareilly

रुहेलखंड विश्वविद्यालय: साइबर लॉ में मास्टर डिग्री की राह खुली, सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 29 Apr 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
सार

रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-2027 के लिए एलएलएम (साइबर लॉ) पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया शुरू की है। यह दो वर्षीय मास्टर प्रोग्राम है। इसका उद्देश्य भविष्य के तकनीकी कानूनी विशेषज्ञों को तैयार करना है। 

Admission process begins for Master degree in Cyber Law at Rohilkhand University in Bareilly
रुहेलखंड विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बरेली के महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय (एमजेपीआरयू) के लीगल स्टडीज संकाय ने डिजिटल युग की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए सत्र 2026-2027 के लिए एलएलएम (साइबर लॉ) पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय की नैक ए डबल प्लस श्रेणी की साख के साथ यह आधुनिक दो वर्षीय मास्टर प्रोग्राम चार सेमेस्टर में विभाजित किया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य भविष्य के तकनीकी कानूनी विशेषज्ञों को तैयार करना है।

Trending Videos


विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, इस पाठ्यक्रम का ढांचा विशेष रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), टेक लॉ और उभरते डिजिटल नियमों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। वर्तमान में डेटा सुरक्षा और ऑनलाइन निजता एक वैश्विक चुनौती बनी हुई है। ऐसे में यह कोर्स विद्यार्थियों को डिजिटल पहचान, प्राइवेसी और ऑनलाइन व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा करने के गुर सिखाएगा। इसके अलावा, ई-कॉमर्स के बढ़ते बाजार को देखते हुए छात्र- छात्राओं को डिजिटल अनुबंधों और ऑनलाइन बिजनेस कानूनों की बारीकियां भी समझाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


करियर के व्यापक अवसर खुलेंगे 
विशेषज्ञों का मानना है कि इस कोर्स को पूरा करने के बाद विद्यार्थियों के लिए लॉ फर्मों के साथ-साथ बड़ी टेक कंपनियों और सरकारी पॉलिसी मेकिंग रोल में करियर के व्यापक अवसर खुलेंगे। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कानून और डेटा प्रोटेक्शन के क्षेत्र में अपडेटेड ज्ञान देने के साथ ही, विश्वविद्यालय ने मूल्यांकन के लिए चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम और क्रेडिट ट्रांसफर सिस्टम को अपनाया है, जिससे विद्यार्थियों को शैक्षणिक लचीलापन मिलेगा। 

इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.mjpru.ac.in पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं। किसी भी तकनीकी सहायता या जानकारी के लिए विभाग ने हेल्प डेस्क नंबर 8630204603, 9412876700 और 9359368632 जारी किए हैं। साथ ही अभ्यर्थी विभाग की ईमेल आईडी lawdepartmentmjpru@gmail.com पर भी संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed