{"_id":"6ad744d50e5688f46f0ba4d8","slug":"video-man-breaks-into-house-attacks-girl-her-mother-with-knife-suicide-in-jalandhar-2026-10-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में घर में घुसकर लड़की और उसकी मां पर चाकू से हमला, फिर जहर खाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जालंधर में घर में घुसकर लड़की और उसकी मां पर चाकू से हमला, फिर जहर खाकर दी जान
जालंधर के मकसूदां स्थित आनंद नगर की गली नंबर-3 में एक युवक ने लड़की और उसकी मां पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद उसने जहर निगल लिया। घटना में दोनों महिलाएं घायल हो गईं, जबकि आरोपी युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान ओमप्रीत सिंह निवासी नंदनपुर, मकसूदां के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि वह कुछ समय पहले ही दुबई से लौटा था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक लड़की के घर पहुंचा और दरवाजा खुला होने के दौरान सीधे घर में घुस गया। आरोप है कि उसने मनप्रीत कौर पर चाकू से हमला कर दिया। बेटी को बचाने आई उसकी मां पर भी हमला किया गया। हमले में मां-बेटी घायल हो गईं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
हमला करने के बाद युवक ने जहर निगल लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। स्थानीय पार्षद भी घटनास्थल पर पहुंचे। इलाके में हुई इस वारदात के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। एसीपी करनैल सिंह ने बताया कि ओमप्रीत सिंह ने मनप्रीत कौर और उसकी मां पर चाकू से हमला किया था। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।