{"_id":"69cd0d525ae08febf7095654","slug":"video-theft-in-jalandhar-thieves-steal-jewelry-cash-and-gas-cylinder-from-house-2026-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर दिनदहाड़े चोरी: घर से गहने, नगदी और गैस सिलिंडर भी ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर दिनदहाड़े चोरी: घर से गहने, नगदी और गैस सिलिंडर भी ले गए चोर
Ankesh Kumar
Updated Wed, 01 Apr 2026 05:49 PM IST
Link Copied
जालंधर के थाना कैंट क्षेत्र के एक रिहायशी इलाके में चोरों ने सूने घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के गहने, नकदी और यहां तक कि गैस सिलिंडर तक चोरी कर लिया। घटना उस समय हुई जब घर की बुजुर्ग महिला दवा और पट्टी करवाने अस्पताल गई हुई थीं। घर पर कोई मौजूद नहीं था।
पीड़िता की बेटी जब घर पहुंची तो मुख्य दरवाजे की कुंडी और ताले टूटे मिले। अंदर का नजारा देख परिवार के होश उड़ गए। अलमारियां खुली थीं, लॉकर तोड़े गए थे और कमरों का सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने सोने की अंगूठी, कानों के टॉप्स, दो मोबाइल फोन और करीब एक लाख रुपये से अधिक की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। हैरानी की बात यह रही कि रसोई में रखा गैस सिलिंडर भी गायब मिला।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हालांकि पीड़ित परिवार के एक रिश्तेदार ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि बयान दर्ज करने के लिए उन्हें थाने बुलाया गया और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच में भी तत्परता नहीं दिखाई गई। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।