सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Jewelry Store Burglarized in Jagraon; Jewelry Worth Lakhs Stolen

जगरांव में ज्वेलर्स की दुकान में सेंधमारी, लाखों के गहने चोरी

Nivedita Nivedita
Updated Mon, 30 Mar 2026 03:37 PM IST
Jewelry Store Burglarized in Jagraon; Jewelry Worth Lakhs Stolen
जगरांव के रानी झांसी चौक के नजदीक बने नशा छुड़वाओ केंद्र के पास स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान में चोरों ने देर रात सेंधमारी कर लाखों रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार चोरों ने वारदात को अंजाम देने के लिए दुकान के पीछे स्थित नशा छुड़वाओ केंद्र की तरफ से दीवार में सेंध लगाई। चोरों ने दीवार में इतना बड़ा छेद कर दिया कि एक व्यक्ति आसानी से अंदर प्रवेश कर सके। इसके बाद चोर दुकान के अंदर घुसे और वहां रखे कीमती गहनों को चोरी कर लिया। बताया जा रहा है कि यह घटना रविवार देर रात की है। सोमवार सुबह करीब 10 बजे जब दुकान मालिक रोजाना की तरह दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर सामान बिखरा हुआ देखकर हैरान रह गए। दुकान बाहर से बंद थी, जिससे पहले तो उन्हें समझ नहीं आया कि चोरी कैसे हुई। जब उन्होंने अंदर अच्छी तरह जांच की तो पता चला कि चोर पीछे की दीवार तोड़कर अंदर घुसे थे। चोर वारदात को अंजाम देने के बाद दुकान में रखी सीढ़ी की मदद से उसी छेद के रास्ते बाहर निकल गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी की पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। रानी झांसी चौक से लेकर संबंधित दुकान तक सभी दुकानों के कैमरे चेक किए जा रहे हैं ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि इससे पहले भी इसी ज्वेलर्स की दुकान के पास स्थित अन्य दुकानों से 9 एसी के तांबे के पाइप चोरी होने की घटना सामने आ चुकी है, जिससे इलाके में सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

लुधियाना पुलिस ने भुक्की, चूरा पोस्त की 150 बोरियां पकड़ी

29 Mar 2026

लुधियाना के खालसा काॅलेज फार वुमन में वार्षिक दीक्षांत समारोह का आयोजन

28 Mar 2026

लुधियाना में फायरिंग में एक व्यक्ति जख्मी

28 Mar 2026

लुधियाना में बिजली बोर्ड ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा के घर का घेराव

28 Mar 2026

सड़क के नींव पत्थर पर रखा गलगल और शिमला मिर्च ताकि नजर न लगे

27 Mar 2026
विज्ञापन

लुधियाना में बोले पंजाब पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के चेयरमैन, तेल की कोई कमी नहीं

27 Mar 2026

जगरावं में हरियाणा के सीएम सैनी: गुरुद्वारा में माथा टेका

26 Mar 2026
विज्ञापन

लुधियाना में दो कारों में आमने-सामने टक्कर, दो की मौत

25 Mar 2026

लुधियाना: नगर निगम हाउस मीटिंग के बाद पूर्व पार्षद ममता आशू ने उठाए सवाल

24 Mar 2026

Ludhiana: नगर निगम हाउस मीटिंग के दौरान विपक्षी पार्षद ने किया प्रदर्शन

24 Mar 2026

Ludhiana: लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों ने फूंका सीएम मान का पुतला

24 Mar 2026

लुधियाना में भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव को दी श्रद्धांजलि

23 Mar 2026

लुधियाना में मेपल वेयर कैनेडियन प्ले वे स्कूल उधम सिंह नगर का सालाना सम्मेलन

23 Mar 2026

लुधियाना में पशु पालन मेला, किसानों की दी जानकारी

22 Mar 2026

लुधियाना की पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में किसान मेले का आयोजन

21 Mar 2026

लुधियाना फील्ड गंज स्थित जामा मस्जिद में ईद की नमाज अदा

21 Mar 2026

लुधियाना में निगम डी-जोन के बाहर समाजसेवा ने लगाई मंत्री संजीव अरोड़ा के नाम की खाली कुर्सी

20 Mar 2026

लुधियाना में पक्खोवाल रोड स्थित गीता माता मंदिर में नवरात्रों के उपलक्ष्य में पूजा अर्चना

19 Mar 2026

लुधियाना की पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में किसान मेले की तैयारी

18 Mar 2026

जगरांव में शिरोमणि अकाली दल की पंजाब बचाओ रैली

18 Mar 2026

जगरांंव राइस मिलर्स एसोसिएशन ने मांगों को लेकर एफसीआई दफ्तर के अंदर दिया धरना

18 Mar 2026

लुधियाना में लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का प्रदर्शन

16 Mar 2026

जगरांंव में दो भाइयों पर जानलेवा हमले में पुलिस लापरवाही से भड़के ग्रामीणों ने एसएसपी दफ्तर घेरा

16 Mar 2026

लुधियाना के पीएयू में पंजाब सम्मेलन का आयोजन

16 Mar 2026

लुधियाना में एबीसी मैजिकल वर्ल्ड स्कूल में 17वें वार्षिक उत्सव का आयोजन

15 Mar 2026

जगराओं में एटीएम बदलकर ठगी करने वाला युवक काबू, लोगों ने पकड़कर की पिटाई

15 Mar 2026

लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा में गृहमंत्री अमित शाह ने किसानों का पुतला फूंका

14 Mar 2026

LPG Crisis: लुधियाना के डीसी हिमांशु जैन ने गैस एजेंसियों के साथ की बैठक

13 Mar 2026

Ludhiana: गर्ल्स कॉलेज में दीक्षांत समारोह, डिग्री मिलने पर छात्राएं खुश

13 Mar 2026

रूस से लुधियाना पहुंचा युवक का शव

13 Mar 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed