{"_id":"6ae31eff626ec07f1607a02b","slug":"video-attempt-to-kidnap-businessman-in-jaito-faridkot-2026-10-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट के जैतो में कारोबारी को अगवा करने की कोशिश, दुकानदारों ने पांच युवकों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट के जैतो में कारोबारी को अगवा करने की कोशिश, दुकानदारों ने पांच युवकों को दबोचा
फरीदकोट जिले के जैतो में दिनदहाड़े एक लेडीज गारमेंट्स कारोबारी को दुकान से जबरन उठाने की कोशिश का मामला सामने आया है। कारोबारी के शोर मचाने पर आसपास के दुकानदारों ने दो मोटरसाइकिलों पर आए पांच युवकों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में पांच युवकों के अलावा एक महिला और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ भी केस दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार युवकों की पहचान चंबा निवासी आर्यन, पंकज व अनीश तथा चंडीगढ़ निवासी रोबिन व विनित के रूप में हुई है। जैतो निवासी अर्शदीप सिंह ने शिकायत में बताया कि वह मंडी में ‘पंजाबी फैशन’ नाम से महिलाओं के कपड़ों की दुकान चलाता है। 27 अक्टूबर की शाम करीब 5:45 बजे वह दुकान के गेट पर खड़ा था, तभी दोनों मोटरसाइकिलों पर सवार पांच युवक वहां पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने धक्का-मुक्की कर उसे दुकान से बाहर खींचा और जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले जाने की कोशिश की। शोर सुनकर आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे और पांचों युवकों को पकड़ लिया।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि करीब दो साल पहले उसकी पहचान स्नैपचैट के जरिए सुखविंदर कौर से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध बने और वह उससे शादी करना चाहता था। उसने अपने परिवार को भी महिला के बारे में बताया था। आरोप है कि इसी साल मई में संबंध खत्म करने के बाद महिला उससे 10 लाख रुपये मांगने लगी और रकम नहीं देने पर जान से मरवाने की धमकी दी। अर्शदीप ने आरोप लगाया कि सुखविंदर कौर ने अपने एक अज्ञात साथी के साथ मिलकर उसे अगवा कर हत्या करने की साजिश रची। इसके लिए पकड़े गए युवकों के साथ पांच लाख रुपये में सौदा तय किया गया था। पुलिस इन आरोपों की जांच कर रही है।
एसपी नरेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार पांचों युवकों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है और साजिश में कथित तौर पर शामिल महिला की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।