Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
VIDEO : बरनाला में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने दोस्तों पर लगाया आरोप
{"_id":"679ce9f2931716c27d0beda5","slug":"video-branal-ma-yavaka-ka-sathagathha-mata-parajana-na-thasata-para-lgaya-aarapa","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बरनाला में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने दोस्तों पर लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बरनाला में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने दोस्तों पर लगाया आरोप
पंजाब के बरनाला के गांव पखोके में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक गुरप्रीत सिंह (24) के परिजनों ने उसे नशेड़ी दोस्तों पर आरोप लगाए हैं। गांव के सरकारी स्कूल के पास गुरप्रीत के शव को गाड़ी से फेंक कर फरार हो गए। पूरी घटना स्कूल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस मृतक के परिवार के बयानों पर मामले की जांच कर रही है। मृतक की तीन बहनें और एक भाई से छोटा भाई है।
मृतक के परिजनों ने गांव के ही दो युवकों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके बेटे गुरप्रीत सिंह को उसके दोस्त बुधवार शाम को कार में अपने साथ ले गए और वापस नहीं लौटे। उन्होंने गुरप्रीत की तलाश शुरू की, लेकिन सुबह उसका शव गांव के सरकारी स्कूल के बाहर सड़क पर मिला। मृतक के परिजनों ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। बरनाला सदर थाने के एसएचओ शेरविंदर सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।