Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Alwar News
›
Alwar: Innocent child committed misdeed on the pretext of getting a pigeon, threatened to kill with a blade
{"_id":"67c4184b5d0261664408d238","slug":"a-lust-hungry-man-raped-a-minor-alwar-news-c-1-1-noi1339-2682514-2025-03-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Alwar: मासूम को कबूतर दिलाने के बहाने किया कुकर्म, ब्लेड मारकर जान से मारने की धमकी दी, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar: मासूम को कबूतर दिलाने के बहाने किया कुकर्म, ब्लेड मारकर जान से मारने की धमकी दी, तलाश में जुटी पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Sun, 02 Mar 2025 03:17 PM IST
शहर के एनईबी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने 8 वर्षीय मासूम के साथ कुकर्म कर उसे अपनी घिनौनी हरकत का शिकार बनाया। आरोपी ने कबूतर का जोड़ा दिलाने का झांसा देकर मासूम को अपने साथ ले जाकर इस वारदात को अंजाम दिया।
जानकारी के अनुसार आरोपी अकरम खान, निवासी तुलेड़ा, बच्चे को सूनसान जगह ले गया और उसके साथ कुकर्म किया। इसके बाद उसने बच्चे को ब्लेड मारकर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दी। डर के मारे बच्चा चुप रहा लेकिन जब घर लौटने के बाद उसकी मां ने बार-बार पूछा तो उसने रोते हुए पूरी सच्चाई बताई।
परिजन आरोपी के बारे में जानकारी निकालकर ट्रांसपोर्ट नगर स्थित उसकी दुकान पर पहुंचे, लेकिन आरोपी फरार होने की फिराक में था। पुलिस को सूचना देने के बाद छानबीन शुरू हुई। परिजनों का कहना है कि आरोपी गिरफ्तार हो चुका है लेकिन सीओ ग्रामीण पूनम के मुताबिक अभी आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
घटना के बाद मासूम की तबीयत बिगड़ गई, जिसके चलते उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करीब 5 साल पहले एक सड़क हादसे में मासूम के पिता का निधन हो चुका है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।