Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Dausa News
›
Dausa News: 3 accused arrested in case of murder of married woman after rape, it was a matter of love affair
{"_id":"675182f8011b56be70073f7c","slug":"married-woman-raped-and-murdered-due-to-love-affair-3-criminals-busted-arrested-dausa-news-c-1-1-noi1350-2385198-2024-12-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Dausa News: दुष्कर्म के बाद विवाहिता की हत्या के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, प्रेम प्रसंग के चलते की थी वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: दुष्कर्म के बाद विवाहिता की हत्या के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, प्रेम प्रसंग के चलते की थी वारदात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Fri, 06 Dec 2024 12:46 PM IST
दौसा पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने बताया कि 30 नवंबर को पापड़दा थाना क्षेत्र में विवाहिता पूजा मीना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली थी। मृतका के भाई चंद्रप्रकाश मीना ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए ससुराल पक्ष पर हत्या का संदेह जताया। चंद्रप्रकाश ने बताया कि सुबह पूजा घर से लापता थी। बाद में वह घर से 400 मीटर दूर पानी के टैंक के पास मृत अवस्था में मिली। उसके नाक और चेहरे पर चोट के निशान थे और गले में चुन्नी बंधी हुई थी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने साइबर सेल और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम गठित की। वृत्ताधिकारी नांगल राजावतान चारूल गुप्ता के निर्देशन में बैजूपाड़ा थानाधिकारी मालीराम एवं साइबर सेल दौसा प्रभारी प्रेमनारायण शर्मा के नेतृत्व में टीम का गठन कर जांच शुरू की गई और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।
पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी जितेंद्र मीना की मृतका पूजा मीना से करीब ढाई साल पहले दोस्ती हुई थी। जितेंद्र पहले से शादीशुदा था और 29 नवंबर की रात वह अपने दोस्तों दीपक और लोकेश मीना के साथ पूजा से मिलने गया। बातचीत के दौरान उनके बीच कुछ विवाद हुआ, जिसके बाद जितेंद्र ने पूजा के साथ मारपीट की और उसका मुंह मिट्टी में दबा दिया। जब वह अधमरी हो गई, तो उसने दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है और मामले में पूछताछ कर साक्ष्य जुटा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।