सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Barwani News ›   18 passengers were injured when the brakes of a bus going to Shirdi failed at Bijasan Ghat on Sendhwa Highway

Barwani: शिरडी जा रही यात्रियों से भरी बस का घाट उतरते समय हुए ब्रेक फेल, तीन महिलाओं समेत 18 घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी Published by: बड़वानी ब्यूरो Updated Thu, 05 Dec 2024 09:22 PM IST
18 passengers were injured when the brakes of a bus going to Shirdi failed at Bijasan Ghat on Sendhwa Highway

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा स्थित नेशनल हाईवे के बिजासन घाट पर एक बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए। घाट क्षेत्र पर तेज रफ्तार से चलते हुए सवारी से भरी यह बस आगे चल रहे एक ट्रक में जा घुसी। घटना के बाद मौके पर यात्रियों की चीख पुकार मच गई, और अफरा तफरी का माहौल बन गया। इसी बीच हाईवे पर गश्ती कर रहे वाहन सहित आसपास से गुजर रहे राहगीर और पास के गांव के ग्रामीणों ने तुरंत घायलों की मदद की, और उन्हें बस से बाहर निकाला। जिन्हें गश्ती वाहन के साथ ही निजी वाहनों के जरिए पास ही के सेंधवा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। इस घटना में बस में सवार करीब 18 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें महिला, पुरुष एवं बच्चे शामिल हैं। इनमें से एक गंभीर घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

बड़वानी जिले के सेंधवा के समीप मुंबई आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बिजासन घाट पर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मध्य प्रदेश राज्य परिवहन निगम से अनुबंधित यह बस क्रमांक MP46 P 5569 इंदौर से शिर्डी की ओर जा रही थी। इस बीच बस के ब्रेक फेल होने से वह आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में बस में सवार करीब 50 से अधिक यात्रियों में से 18 यात्री घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें हाइवे पर गश्ती कर रहे एक वाहन के साथ ही पास ही कि टोल प्लाजा की एम्बुलेंस सहित अन्य निजी वाहनों से सेंधवा सिविल अस्पताल लाया गया, जहां सभी का उपचार जारी है। हादसे के बाद बस चालक स्टेयरिंग में ही फंसा रह गया, जिसे कड़ी मशक्कत कर निकाला गया।

हादसे के बाद लगा गया था जाम
फिलहाल सभी घायलों को सेंधवा सिविल अस्पताल लाया गया है, जहां सभी का उपचार जारी है। वहीं घायलों में महिला, पुरुष के साथ ही एक बालिका भी शामिल है। इनमें से एक घायल सुमित पिता कल्याण को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उधर हादसे के बाद घाट क्षेत्र के मुंबई की ओर जाने वाले रूट पर आधा घंटे से अधिक समय तक ट्रैफिक जाम लगा रहा। हालांकि मौके पर पहुंचे बिजासन चौकी के पुलिस जवानों और हाईवे गश्त के कर्मचारियों ने इस ट्रैफिक जाम को क्लियर करवाया।

ड्राइवर ने ब्रेक कुछ देर पहले ही करवाए थे ठीक
घायल हुए बस के ड्राइवर लखन सिंह ने बताया कि बस के ब्रेक में कुछ गड़बड़ थी, जिसे उन्होंने करीब 16 किलोमीटर पहले सेंधवा में ही ठीक कराया था। उसे चेक करने के बाद ही वह बस लेकर निकले थे, लेकिन घाट पर उतरते समय ढलान में अचानक ब्रेक फिर से फेल हो गए। इसे उन्होंने किसी तरह कंट्रोल करते हुए बड़ी अनहोनी होने से बचा लिया। बस में सवार यात्रियों के अनुसार बस सामने से किसी चीज से टकराई, जिसके झटके से पीछे बैठी सवारियां आगे वाली सवारियों के ऊपर गिर पड़ीं। इस दौरान घायल हुई एक बालिका के पिता ने बताया कि उन्होंने अपनी बच्ची को बस की सीटों के बीच फंसे होने के बाद बड़ी मशक्कत से बाहर निकाला।

दुर्घटना में 18 यात्री हुए हैं घायल
इंदौर से शिरडी की ओर जा रही इस यात्री बस के ब्रेक फेल होने के बाद इसमें सवार 18 घायल हुए यात्रियों को सेंधवा के सिविल अस्पताल लाया गया, जिनके नाम हैं...
1- सत्यम पिता मेघराज (23) निवासी सागर
2- शांताबाई पति निम्बा (65) निवासी सेंधवा
3- विनोद पिता पिरण पवार (14) निवासी सेंधवा
4- शेरू पिता धनीराम (26) निवासी शिवपुरी
5- भीरू पिता धनीराम (24) निवासी शिवपुरी
6- लंका पति लहू (35) निवासी महाराष्ट्र
7- भरत पिता बाजीराव (40) निवासी महाराष्ट्र
8- कविता पिता महेश (17) निवासी कुसमी
9- लखन सिंह पिता लक्ष्मण सिंह (24) निवासी उज्जैन
10- विशाल पिता कुंवर सिंह (17) निवासी जलखेड़ा
11 - धर्मेंद्र पिता मांगीलाल (32) निवासी इंदौर
12- खुशाल सिंह पिता कुंवर सिंह (15) निवासी जलखेड़ा
13- सुमित पिता कल्याण (40) निवासी ठीकरी (जिसे जिला अस्पताल किया गया रेफर)
14- सुंदरी बाई पति राजू (30) निवासी कन्नड़गांव
15- आशिया पिता राजू (8) निवासी कन्नड़गांव
16- राजू पिता मांगा (32) निवासी कन्नड़गांव
17- काशीराम पिता सापड़िया (50) निवासी कुंजरी
18 - सोनू बाई पति काशीराम (48) निवासी कुंजरी

एक घायल को किया गया जिला अस्पताल रेफर
अस्पताल में घायलों का उपचार कर रहे सेंधवा सिविल अस्पताल के बीएमओ डॉक्टर ओंकार सिंह कनेल ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि बिजासन घाट पर एक बस इंदौर से शिरडी जाने वाली दुर्घटनाग्रस्त हुई है। उसके घायलों को लगातार अस्पताल लाया जा रहा है। मालूम चला है कि घायलों की संख्या 13 से अधिक है, जिसमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं, और एक घायल को अभी जिला अस्पताल के लिए रेफर कर रहे हैं। बाकी सभी की हालत स्थिर है, और इनमें कोई भी गंभीर घायल नहीं है। यहां का पूरा स्टाफ और डॉक्टर भी उनके इलाज में लगे हुए हैं।

 
हाईवे पर शिर्डी जा रही बस के ब्रेक फेल होने से 18 यात्री हुए घायल
हाईवे पर शिर्डी जा रही बस के ब्रेक फेल होने से 18 यात्री हुए घायल- फोटो : credit
 
हाईवे पर शिर्डी जा रही बस के ब्रेक फेल होने से 18 यात्री हुए घायल
हाईवे पर शिर्डी जा रही बस के ब्रेक फेल होने से 18 यात्री हुए घायल- फोटो : credit
 
हाईवे पर शिर्डी जा रही बस के ब्रेक फेल होने से 18 यात्री हुए घायल
हाईवे पर शिर्डी जा रही बस के ब्रेक फेल होने से 18 यात्री हुए घायल- फोटो : credit
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : पुवायां में पुलिस ने भाकियू भानु गुट के जिलाध्यक्ष को किया नजरबंद

05 Dec 2024

VIDEO : नोएडा में अमर उजाला संवाद का हुआ आयोजन, मंच से उद्यमियों ने की ये मांग

05 Dec 2024

VIDEO : राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों को लेकर डीएम नितिन भदौरिया ने की बैठक, बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश

VIDEO : राइंका सनगाड़ में शिक्षकों के रिक्त पद भरने की मांग, ग्रामीणों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन 

05 Dec 2024

VIDEO : मसूरी में निर्मला इंटर कॉलेज ने मनाया वार्षिकोत्सव, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत भी पहुंचे

05 Dec 2024
विज्ञापन

VIDEO : वाराणसी के संपूर्णानंद मैदान में सीय पीय महोत्सव का आयोजन : कथावचक देवकी नंदन ठाकुर का प्रवचन सुनती महिलाएं

05 Dec 2024

VIDEO : असम में बीफ बैन पर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी, दिया ये बयान

05 Dec 2024
विज्ञापन

VIDEO : पुरस्कार राशि बढ़ाने के लिए अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों ने सरकार का जताया आभार, जानें क्या बोले

05 Dec 2024

VIDEO : सीएम सुखविंद्र सुक्खू ने शिमला में अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को नवाजा

05 Dec 2024

VIDEO : 85 वर्षीय बुजुर्ग ने डीजीपी को खाकी पर सुनाई कविता

05 Dec 2024

VIDEO : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्रों ने किया प्रदर्शन : विश्वविद्यालय के पास से अवैध लाउस्पीकर हटाने की मांग

05 Dec 2024

VIDEO : उत्तराखंड में पहली बार होगा विश्व आयुर्वेद कांग्रेस व आरोग्य एक्सपो

05 Dec 2024

VIDEO : धनौला में 24 साल के युवक की तेजधार हथियार से हत्या

05 Dec 2024

Maharashtra CM Oath Ceremony: देवेंद्र फडणवीस के साथ डिप्टी CM पद की शपथ नहीं लेंगे एकनाथ शिंदे?

05 Dec 2024

VIDEO : मऊ में वृद्धाश्रम के 65 वृद्धजनों की बस को अयोध्या तीर्थ यात्रा के लिए किया रवाना

05 Dec 2024

VIDEO : सनातन बोर्ड के गठन की मांग पर समर्थन : देवकी नंदन संघर्ष करो काशी आपके साथ है

05 Dec 2024

VIDEO : फतेहाबाद में नकली पिस्तौल दिखाकर लूटपाट के आरोपियों को किया गिरफ्तार

05 Dec 2024

VIDEO : बिंदल बोले- प्रदेश की जनता को ठगने का जश्न मना रही है कांग्रेस सरकार

05 Dec 2024

VIDEO : पिलो फाइट में अंजनी कुमार पाठक और डॉ राकेश दीक्षित के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला

05 Dec 2024

VIDEO : भिवानी में दंत रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में बढ़े मरीज, अधिकांश बच्चें दांतों में कीड़ों से पीड़ित

05 Dec 2024

VIDEO : झज्जर में हुई दूसरे चरण की ब्लॉक स्तरीय सड़क सुरक्षा प्रतियोगी परीक्षा

VIDEO : सीएम धामी पहुंचे मुंबई, प्रवासी उत्तराखंडियों ने किया भव्य स्वागत

05 Dec 2024

VIDEO : राजधानी दून में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का आठवां संस्करण, राज्य भर के करीब 12 हजार खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

05 Dec 2024

VIDEO : सोनभद्र में शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी ने सोनभद्र के विद्यालयों का किया भ्रमण, शिक्षकों की समस्याएं सुनी

05 Dec 2024

VIDEO : रौंगटे खड़े कर देगा ये वीडियो... बिजली के खंभे पर चढ़े युवक के साथ ऐसा हादसा, देखकर कांप जाएंगे

05 Dec 2024

VIDEO : खारे पानी की समस्या को लेकर किसानों में आक्रोश, जानें क्या कहते हैं मंडल महासचिव

05 Dec 2024

VIDEO : सोनीपत पुलिस ने रंगदारी मांगने वाले युवक के भाई को दबोचा

05 Dec 2024

VIDEO : रायगढ़ में जिला टेलर मालिक कल्याण संघ ने पूंजीपथरा चौक में किया चक्काजाम, लगा लंबा जाम

05 Dec 2024

VIDEO : भाकियू अराजनैतिक के मंडल अध्यक्ष हर्ष वृजवासी ने जानें क्या कहा

05 Dec 2024

VIDEO : एटा के जलेसर में ट्रेक्ट्रर पर सवार होकर निकले किसाान, भीड़ देख छूटे पुलिस के पसीने

05 Dec 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed