{"_id":"67516febdb55d311a90ff426","slug":"video-district-tailor-owner-welfare-association-blocked-punjipathra-square-in-raigarh","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : रायगढ़ में जिला टेलर मालिक कल्याण संघ ने पूंजीपथरा चौक में किया चक्काजाम, लगा लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : रायगढ़ में जिला टेलर मालिक कल्याण संघ ने पूंजीपथरा चौक में किया चक्काजाम, लगा लंबा जाम
रायगढ़ जिले में जिला टेलर मालिक कल्याण संघ के सदस्यों ने आज एक बार फिर से पूंजीपथरा चौक में चक्काजाम शुरू कर दिया है। जिससे इस मार्ग में भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई है और आसपास के कंपनियों में कोयला परिवहन पूरी तरह ठप्प हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक जिला टेलर मलिक कल्याण संघ के सदस्यों ने 21 दिन पहले ही तमनार क्षेत्र में स्थित निजी कोयला खदान में गाड़ी मालिको को कम भाडा दिये जाने की मांग को लेकर पूंजीपथरा चौक में सुबह से लेकर शाम तक धरना प्रदर्शन किया था जिसके बाद घरघोड़ा तहसीलदार, सीएसपी अभिनव उपाध्याय सहित पूंजीपथरा थाना प्रभारी राकेश मिश्रा शाम 7 बजे मौके पर पहुंचकर 3 दिनों के भीतर त्रिपक्षीय वार्ता आयोजित कर कोई हल निकालने की बात कही गई थी जिसके बाद टेलर मालिक संघ के सदस्यों ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है।
इस संबंध में टेलर मालिक संघ के अध्यक्ष आशीष यादव ने बताया कि 21 नवंबर को भाडा बढ़ाने की मांग को लेकर हडताल किया गया था जिसमें प्रशासन के हस्तक्षेप कर त्रिपक्षीय वार्ता कराने का आश्वासन दिया गया था और त्रिपक्षीय वार्ता हुई भी। जिसमें ट्रांसपोर्टर भाडा बढ़ाने की बात पर साफ इंकार कर दिया और उल्टा भाडा कम कर दिया गया। इसी के विरोध में आज पूंजीपथरा चौक में फिर से अपनी तीन मांगों को लेकर धरने में आर-पार की लड़ाई में बैठ गए हैं। उनकी मांगी पूरी होगी या फिर वे लोग अनिश्चिकालीन धरने में बैठे रहेंगे।
वाहनो की लगी लंबी कतार
गुरूवार की सुबह 6 बजे से पूंजीपथरा चौक में टेलर मालिक कल्याण संघ के द्वारा एक बार फिर से धरना प्रदर्शन शुरूआत करने के बाद से इस क्षेत्र में स्थित कंपनी में कोयला सहित अन्य सामानों की सप्लाई पूरी तरह से ठप्प हो चुका है। साथ ही साथ रायगढ़, घरघोडा और तमनार की सड़कों में कई किलोमीटर दूर तक भारी वाहनो के पहिये पूरी तरह से थम चुके हैं।
क्या है मांग
1. यूनियन भाडा जो वो लोग बनाये हैं वो लागू हो
2. बाहरी गाड़ी पूर्णता बंद हो यहां की खदान में
3. 70 प्रतिशत यूनियन की गाड़ियां रहे और 30 प्रतिशत बाहर की
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।