{"_id":"67517410a0a2c8182b0fd180","slug":"video-bindal-said-congress-government-is-celebrating-cheating-the-people-of-the-state","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बिंदल बोले- प्रदेश की जनता को ठगने का जश्न मना रही है कांग्रेस सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बिंदल बोले- प्रदेश की जनता को ठगने का जश्न मना रही है कांग्रेस सरकार
भाजपा प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार अपने 2 वर्ष के कार्यकाल पूरा होने पर जश्न मनाने की तैयारी कर रही है जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश ने विरोध जताते हुए प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। प्रदेश भर में भाजपा कांग्रेस सरकार के जश्न को लेकर प्रदर्शन करेंगी। इसी कड़ी में 8 दिसंबर को जिला मुख्यालय नाहन में कांग्रेस सरकार के खिलाफ हल्ला बोल किया जाएगा। बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार हिमाचल की जनता को 2 साल ठगने का जश्न मना रही है। प्रदेश में सरकारी संस्थाओं को बंद कर लोगों को मिल रही सुविधाओं से वंचित कर दिया गया, क्या कांग्रेस इस बात का जश्न मना रही है। हिमाचल में लगातार माफिया सक्रिय है प्रदेश में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई जा रही है सरेआम गोलियां चलती हैं और प्रदेश सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। क्या इस बात का।कांग्रेस सरकार जश्न मनाने जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।