{"_id":"6751646a435f40e56804d4e5","slug":"video-cm-sukhwinder-sukhu-felicitated-international-medal-winning-players-in-shimla","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सीएम सुखविंद्र सुक्खू ने शिमला में अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को नवाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सीएम सुखविंद्र सुक्खू ने शिमला में अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को नवाजा
शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 03:28 PM IST
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने गुरुवार को शिमला में आयोजित नकद पुरस्कार वितरण समारोह में अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता 21 खिलाड़ियों को सम्मानित किया। ओलंपिक, पैरालंपिक, एशियाड और कॉमनवेल्थ स्पर्धाओं में जीतने वाले खिलाड़ियों पर धनवर्षा की गई। ऊना के पैरालंपिक एथलीट निषाद कुमार को सबसे अधिक 7.80 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। समारोह के दाैरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि जब कांग्रेस सरकार बनी तो प्रदेश का खजाना खाली था, पूर्व सरकार ने प्रदेश की संपदा को लुटा दिया गया था। हमारी सरकार ने कहा कि इस व्यवस्था से विभाग चलने वाले नहीं हैं और हमने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन कर आत्मनिर्भर बनाएंगे। आज जो खिलाड़ियों को सम्मान मिल रहा है वह उस आत्मनिर्भर हिमाचल प्रदेश की कल्पना है जो हम बार-बार कहते हैं कि 2027 तक प्रदेश आत्मनिर्भर होगा और हिंदुस्तान का सबसे समृद्ध राज्य बनेगा। सीएम ने कहा कि हमने खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि को आठ गुणा बढ़ा दिया और आज जब वह देश का नाम विदेश में जाकर रोशन करते हैं उसे प्रदेश का नाम भी रोशन होता है इन सभी खिलाड़ियों को जिन्होंने प्रदेश में जाकर देश का नाम रोशन किया है और प्रदेश का नाम रोशन किया है, हमारी सरकार आपको सलाम करती है। सीएम ने कहा कि इस बार के दूसरे साल के बजट में हमने स्कूल गेम्स की भी डाइट मनी बढ़ाई, कॉलेज गेम्स के साथ नेशनल खेलने वाले खिलाड़ियों की डाइट मनी भी बढ़ाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।